scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें, बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें

रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली सीबीआई ने अब अपने ही दो अधिकारियों को 55 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इन अधिकारियों में डीएसपी आरके ऋषि और इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ शामिल हैं.

Advertisement
X
CBI ने दोनों अधिकारियों को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)
CBI ने दोनों अधिकारियों को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली सीबीआई ने अब अपने ही दो अधिकारियों को 55 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इन अधिकारियों में डीएसपी आरके ऋषि और इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ शामिल हैं. वहीं, आने वाले दिनों में एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं. इसके अलावा पढ़ें, बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

1- CBI ने अपने ही डीएसपी और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 55 लाख रिश्वत लेने का आरोप

रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली सीबीआई ने अब अपने ही दो अधिकारियों को 55 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इन अधिकारियों में डीएसपी आरके ऋषि और इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ शामिल हैं. 

2- एक सप्ताह में PM मोदी और अमित शाह का बंगाल दौरा, बढ़ेगा सियासी तापमान

आने वाले दिनों में एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं. दोनों की यात्राओं का उद्देश्य अलग अलग है, लेकिन बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ये दो वीआईपी यात्राएं वहां का राजनीतिक तापमान बढ़ाने वाली हैं.

3- 127 साल पुरानी बाइबल, 8 फीट ऊंचा घेरा, जानें- कब, कहां, कैसे, होगा जो बाइडेन का शपथग्रहण समारोह

Advertisement

जो बाइडेन कुछ ही घंटे में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति तौर पर शपथ लेने वाले हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में सत्ता हस्तांतरण पर विश्व भर की नजरें टिकी हुई है. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता 78 वर्षीय जोसेफ बाइडेन राष्ट्रपति पद की और भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. 

देखें: आजतक LIVE TV 

4- कमेटी के गठन पर सवाल उठाए जाने से SC खफा, कहा- पूर्वाग्रह का आरोप नहीं लगा सकते

सुप्रीम कोर्ट में किसानों के ट्रैक्टर रैली को लेकर दाखिल दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई तो देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि ये मामला पुलिस का है. हम इस मामले में कोई आदेश नही देंगे. 

5- ममता बनर्जी को एक और झटका! टीएमसी MLA अरिंदम भट्टाचार्य BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) बागियों से परेशान है. एक के बाद एक टीएमसी नेता पार्टी को अलविदा कह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इस बीच टीएमसी विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं.

 

Advertisement
Advertisement