J-K: बारामूला में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक दहशतगर्द मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी.
Advertisement
X
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है. (फोटो सांकेतिक)
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया. जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया.
उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.इसमें एक आतंकी मारा गया है, मौके पर घेराबंदी की जा रही है.
has started at Wanigam Bala area of district. Police and security forces are on the job. Further details shall follow.
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice)
बता दें कि इससे पहले बुधवार की सुबह भी जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ की खबर आई थी. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों को घेर लिया था. मुठभेड़ की ये घटना कुलगाम जिले के यारीपुरा की थी.
जानकारी के मुताबिक यारीपुरा के बरईहार्ड काठपुरा इलाके में 27 जुलाई की सुबह सुरक्षाबलों के जवान गश्त पर निकले थे. इसी दौरान एक जगह दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पाकर सुरक्षाबलों के जवान उस स्थान पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी.
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षाबल भी अलर्ट हैं. सुरक्षाबलों की ओर से पाकिस्तान से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं भी बढ़ गई हैं.