scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, कई शहरों के लिए येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, वसंत विहार रिंग रोड समेत अलग-अलग इलाकों से बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
दिल्ली में आज पूरे दिन हो सकती है बारिश. (Photo- PTI)
दिल्ली में आज पूरे दिन हो सकती है बारिश. (Photo- PTI)

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार तड़के झमाझम बारिश हुई और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पूरे इलाके के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो वॉच जारी है. दिन भर मध्यम बारिश के दौर और कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. राष्ट्रीय राजधानी के वसंत विहार रिंग रोड से बारिश के दृश्य भी सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में बिना बारिश धंस रहे पहाड़, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर दरारें, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय दिल्ली के 60-70% भौगोलिक हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें हो रही हैं. अधिकतम तापमान 31°C से 33°C के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C तक जा रहा है.

दिन का तापमान कुछ कम रहने के बावजूद नमी 75% से 95% के बीच है, जिससे बारिश रुकने के दौरान उमस महसूस हो सकती है. लगातार मानसूनी बारिश की वजह से एक्यूआई 78 के साथ संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है.

Advertisement

मौसम विभाग के दिल्ली क्षेत्रीय केंद्र ने अचानक तेज बारिश के दौर की वजह से लोगों को हल्की ट्रैफिक चेक कर घर से निकलने की सलाह दी गई है. निचले इलाकों और बड़े अंडरपास के पास जलभराव से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: भोपाल-जयपुर में कल बरसेगा बादल, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के 17 राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी की है. जहां राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की तैयारी है, वहीं पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बेहद तेज मानसूनी गतिविधि का अनुमान है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश, बादल, उमस और ट्रैफिक पर असर, यही दिन भर की सबसे बड़ी तस्वीर बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement