scorecardresearch
 

दिल्ली: तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर, 70 वर्षीय महिला की मौत

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement
X
ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर
ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 अगस्त की है. उन्हें बीती रात ग्रेटर कैलाश 1 थाने में PCR कॉल के जरिए एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक बुजुर्ग दंपति को रौंद दिया. उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन 71 वर्षीय शशि को अस्पताल में मृत घोषित किया गया. वहीं उनके पति 63 वर्षीय कुलभूषण भी इस हादसे में घायल हुए हैं. उन्हें चोटें आई हैं. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(a) और 106 के तहत FIR दर्ज की है. साथ ही, आरोपी कार चालक को गिरफ्तार भी किया गया है. मामले में जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

Advertisement

बताया गया है कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ती चली गई. हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement