पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शनिवार को 31वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है. सुबह से दिल्ली में स्थित राजीव गांधी के समाधि-स्थल 'वीर भूमि' पर श्रद्धांजलि दी जा रही है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी 'वीर भूमि' पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
इसके अलावा, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
Congress President Smt. Sonia Gandhi and AICC General Secretary Smt. pay their heartfelt tributes to former Prime Minister, Shri Rajiv Gandhi, on the occasion of his Martyrdom day, at Vir Bhumi, New Delhi.
— Congress (@INCIndia)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया. मोदी ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि.
राहुल ने कहा- मेरे और प्रियंका के लिए वे अद्भुत पिता थे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पिता स्व. राजीव गांधी को याद किया. राहुल इस समय लंदन में हैं. उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की. वह एक दयालु शख्स थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया. मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं.
My father was a visionary leader whose policies helped shape modern India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
He was a compassionate & kind man, and a wonderful father to me and Priyanka, who taught us the value of forgiveness and empathy.
I dearly miss him and fondly remember the time we spent together.
हर साल भारत में आज मनाया जाता है आतंकवाद विरोधी दिवस
बता दें कि आज भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जा रहा है. ये हर साल 21 मई को मनाया जाता है. इसे राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देने, आतंकवाद को कम करने और सभी जातियों, पंथों आदि के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस दिन आम लोगों के बीच एक मैसेज भेजने की कोशिश की जाती है कि कैसे आतंकवाद देश को नुकसान पहुंचाता है. आतंकवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने 21 मई 1991 को एक बम धमाके में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की थी.