सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज (फाइल फोटो- PTI) Bypoll Poll Results 2023 LIVE updates: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. बीजेपी त्रिपुरा की दो सीटों पर बड़ी जीत हासिल कर चुकी है. घोसी सीट पर भी सपा ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया है. इन उपचुनावों को विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिसका आगामी राज्य विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों पर प्रभाव पड़ने की संभावना भी है. जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें उत्तराखंड की बागेश्वर, उत्तर प्रदेश की घोसी, केरल की पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बॉक्सनगर और धनपुर सीट शामिल हैं. सबसे अधिक किसी सीट पर नजर रही तो वह है यूपी की घोसी सीट और झारखंड की डुमरी सीट, जहां INDIA गठबंधन एकजुट दिखा है. जानिए सातों सीटों के ताजा अपडेट्स-
घोसी उपचुनाव का परिणाम आना अभी बाकी है, हालांकि सपा ने जीत का ऐलान कर दिया है. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर सवाल दागे हैं. उन्होंने कहा कि, घोसी विधानसभा के मतदाताओं का धन्यवाद. मैं चुनाव परिणामों पर विपक्ष से सवाल पूछना चाहता हूं. क्या वह अब भी EVM पर सवाल खड़ा करेंगे? क्या वह अब भी सरकारी मशीनरी पर सवाल खड़ा करेंगे? क्या अभी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करेंगे? उन्होंने आगे कहा कि, राजनैतिक दल होने के नाते घोसी के परिणाम की हम समीक्षा करेंगे. जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे.
घोसी उपचुनाव को लेकर सपा ने जीत का ऐलान कर दिया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है. उन्होंने इसे भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी बताया है.
घोसी उपचुनाव में सपा जीत की ओर बढ़ रही है. सपा ने प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीत से पहले ही बधाई दी है.
6 राज्यों की सात सीटों पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है. इनमें से त्रिपुरा की दो सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है, तो वहीं टीएमसी ने बीजेपी को हराते हुए धुपगुड़ी उपचुनाव में विजयी हुई है. उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित घोसी विधानसभा सीट पर सभी की नजरें हैं. यहां 21 राउंड की काउंटिंग सामने आ चुकी है. इसमें अब तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह बढ़त बनाए दिख रहे हैं. बीजेपी यहां पीछे चल रही है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी को बधाई दी है और वोटर्स का आभार जताया है. अभी तक की मतगणना में कहां किसकी बढ़त है, एक नजर
विधानसभा सीट आगे/जीते पीछे/हारे
घोसी (उत्तर प्रदेश) सुधाकर सिंह (सपा-आगे) दारा सिंह चौहान (बीजेपी-पीछे)
धुपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) निर्मलचंद राय (टीएमसी-जीते) तापसी रॉय (बीजेपी-हारे)
पुथुपल्ली (केरल) चांडी ओमान (यूडीएफ-जीते) जैक सी थॉमस (एलडीएफ-हारे)
डुमरी (झारखंड) बेबी देवी (झामुमो-जीते) यशोदा देवी (आजसू-हारे)
बागेश्वर (उत्तराखंड) पार्वती देवी (बीजेपी-जीते) बसंत कुमार (कांग्रेस-हारे)
बॉक्सानगर (त्रिपुरा) तफज्जल हुसैन (बीजेपी-जीते) मिजन हुसैन (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-हारे)
धनपुर (त्रिपुरा) बिंदू देबनाथ (बीजेपी-जीते) कौशिक चंदा (सीपीआई (एम)- हारे)
घोसी उपचुनाव में चौबीसवें राउंड की मतगणना का अपडेट आ गया है. अब तक सपा को 93193 और भाजपा को 62570 वोट मिले हैं.
इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 30623 मतों से आगे चल रहे हैं.
Ghosi Byelection: घोसी उपचुनाव में सपा की बढ़त पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अग्रिम बधाई दे ही है. उन्होंने 21 राउंड की वोटिंग के बाद ही घोसी में जीत का एलान करते हुए कहा है कि घोसी की जनता और विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई और घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं.

गिरिडीह में डुमरी उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है.24 वें राउंड मिलाकर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 17156 वोट से जीत गई हैं. आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को हार मिली है.
24 वें राउंड में
कुल मिलाकर प्राप्त वोट -
1. झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी - 10023
2. आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी - 83075
24 वें राउंड मिलाकर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 17156 वोट से जीतीं
Ghosi Bypoll Result: घोसी उपचुनाव में 21वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. सपा के सुधाकर सिंह 24802 वोटों से आगे चल रहे हैं. वह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी के दारा सिंह चौहान को अब तक 56472 वोट मिले हैं. उपचुनाव में घोसी सीट पर सभी की नजरें हैं. घोसी में 34 राउंड की काउंटिंग होनी है, जिनमें 21 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है.
धुपगुड़ी की जीत पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं धुपगुड़ी के लोगों को हम पर विश्वास जताने और विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण उपचुनाव में हमारे पक्ष में निर्णायक मतदान करने के लिए धन्यवाद देती हूं. उत्तरी बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और विकास, समावेशिता और सशक्तिकरण की हमारी रणनीति पर भरोसा करते हैं. बंगाल ने अपना जनादेश दिखाया है, और जल्द ही भारत भी अपनी प्राथमिकता दिखाएगा. जय बांग्ला! जय भारत!
Dhupguri Bypoll Result: अमित मालवीय ने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ टीएमसी की मामूली जीत, आने वाले समय का संकेत है. ममता बनर्जी और उनके उत्तराधिकारी दोनों ने उपचुनाव में दांव लगाया था, लेकिन फिर भी मुश्किल से ही जीत हासिल कर सके. लोग उनकी राजनीति से तंग आ चुके हैं, जो केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, सीएससी, भ्रष्टाचार, नरेगा, पीएम आवास, नकदी के बदले नौकरी आदि के विरोध से पनपती है. गौरवान्वित राजबोंगशी समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी ने पश्चिम बंगाल में दलितों और आदिवासियों को आश्वस्त कर दिया है कि ममता बनर्जी उनसे घृणा करती हैं और उनके साथ तिरस्कारपूर्ण व्यवहार करती हैं. पश्चिम बंगाल 2024 में ममता बनर्जी को करारा झटका देगा.
भाजपा के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि, भाजपा ने भले ही पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र नहीं जीता हो, लेकिन हम उन सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के आभारी हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शत्रुतापूर्ण और दमनकारी टीएमसी शासन के बावजूद, भाजपा अपने वोट शेयर पर कायम रहे. 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ टीएमसी की मामूली जीत, आने वाले समय का संकेत है.
Puthupally bypoll: पुथुपल्ली उपचुनाव में यूडीएफ के चांडी ओमन ने एलडीएफ के जैक सी थॉमस के खिलाफ 37,719 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की. वहीं, घोसी में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं. 19वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह 25135 वोट से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं.
घोसी उपचुनाव में 19वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25135 वोट से आगे चल रहे हैं. अभी तक वोटों की जो गणना सामने आई है, वह इस तरह है.
सपा - 74946
भाजपा- 49813
नोटा- 1054
बता दें कि घोसी में 16 राउंड की मतगणना पूरी होने तक भी सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे थे. सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 40918 वोट मिले हैं. कुल 34 राउंड की मतगणना होनी है. मतगणना अभी जारी है.
घोसी उपचुनाव- 18वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 24599 वोट से आगे
सपा - 71136
भाजपा- 46537
नोटा- 1001
डुमरी उपचुनाव में झामुमो ने शानदार जीत हासिल की है. झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री बेबी देवी की जीत के बाद उनके पुत्र अखिलेश महतो ने जनता को बधाई दी.कहा कि पिता सह पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो के अधूरे कार्य को पूरा किया जाएगा.
INDIA गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 22वें राउंड में 15273 मतों से आगे.
झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को कुल प्राप्त मत - 93306
NDA गठबंधन से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को कुल प्राप्त मत - 78033 (इनपुट- सूरज सिन्हा)
झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिर से 4043 वोटों की बढ़त ले ली है. झामुमो की बेबी देवी को 17 राउंड की काउंटिंग के बाद 66708 वोट मिले हैं जबकि एनडीए समर्थिक आजसू की यशोदा देवी को 62665 वोट मिले हैं. कुल 24 राउंड की काउंटिंग होनी है.
घोसी में 16 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे हैं. सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 40918 वोट मिले हैं. कुल 34 राउंड की मतगणना होनी है.
यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है. सुधाकर सिंह को 58771 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 38056 वोट मिले हैं. इस तरह सपा 20715 वोटों से आगे चल रही है.
उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. इस जीत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार. यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है....राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुमुंखी विकास का नया अध्याय लिखेगी.'
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 10 में से 7 राउंड की काउंटिंग हो चुकी हैं और तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय 2931 वोटों से आगे चल रहे हैं. निर्मल चंद्र को 72440 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी की तापसी रॉय को 69509 वोट मिले हैं.
घोसी उप चुनाव में 13वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 19444 वोट से आगे.
सपा - 51844
भाजपा- 32400
नोटा- 702
बागेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी लगातार आगे चल रही है. कुल 14 राउंड की मतगणना में से 13 राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी 2726 वोटों से आगे चल रही है. कांग्रेस के बसंत कुमार को 28685 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी की पार्वती दास को 31411 वोट मिले हैं.
घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और बीजेपी तथा सपा में अंतर बढ़ता जा रहा है. सुधाकर सिंह को 11वें राउंड के बाद जहां 43832 वोट मिले हैं तो वहीं बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 15732 वोट मिले हैं. इस तरह सुधाकर सिंह 15732 वोटों से आगे चल रहे हैं.
झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर एनडीए समर्थित आजसू की यशोदा देवी 2839 वोटों से आगे चल रही हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी को 8 राउंड की मतगणना के बाद 26794 मत मिले हैं जबकि यशोदा देवी को 29633 मत प्राप्त हुए हैं. कुल 24 राउंड की मतगणना होनी हैं.
उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है और बीजेपी 11 राउंड की काउंटिंग के बाद 2259 वोटों से आगे चल रही है. कांग्रेस के बसंत कुमार को 24864 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी की पार्वती दास को 27123 वोट मिले हैं.
घोसी में भाजपा लगातार पिछड़ रही है. 10वें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह बीजेपी के दारा सिंह चौहान से 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं. कुल 34 राउंड की मतगणना होनी है.

कांग्रेस ने केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस ने 36 हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है. कांग्रेस के एडवोकेट चांडी ओमन ने सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस को करारी शिकस्त दी है.
घोसी में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं. 9वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह 9342 वोटो से आगे हो गए हैं. सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 24675 वोट मिले हैं.
झारखंड की Dumri विधानसभा सीट पर एक बार फिर एनडीए समर्थित यशोदा देवी 2469 वोटों से आगे चल रही हैं. सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी दूसरे नंबर पर हैं जिन्हें 20303 वोट मिले हैं, जबकि यशोदा देवी को 22772 वोट मिले हैं.
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर बीजेपी 1018 वोटों से आगे चल रही है. भाजपा उम्मीदवार तापसी रॉय को दो राउंड की मतगणना के बाद 18165 वोट मिले हैं जबकि सत्ताधारी टीएमसी के निर्मल चंद्र रॉय को 17147 वोट मिले हैं.
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर बीजेपी ने 34146 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी के तफज्जल हुसैन को 34146 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)के मिजन हुसैन को महज 3909 वोट मिले हैं. इस तरह बीजेपी इस सीट पर 30237 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रही.
घोसी सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी में अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है. 6 राउंड की काउंटिंग के बाद सपा 8557 मतों से आगे चल रही है. सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं.

त्रिपुरा की धनपुर सीट पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है.बीजेपी के बिंदू देबनाथ को 30017वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के कौशिक चंदा को 11146 वोट मिले हैं. इस तरह बीजेपी इस सीट पर 18871 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रही.
पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी में टीएमसी आगे चल रही है. पार्टी को तीन राउंड की वोटिंग के बाद 11739 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी 10620 वोटों से दूसरे नंबर पर चल रही है. टीएमसी को 1119 वोटों की बढ़त है.
त्रिपुरा की धनपुर सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है, 6 में से पांच राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और बीजेपी के बिंदू देबनाथ को 25170 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के कौशिक चंदा को 9356 वोट मिले हैं और वह 15814 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
घोसी में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 34 राउंड की मतगणना में से 4 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है जिसमें सुधाकर सिंह को 14286 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 10219 वोट मिले हैं. इस तरह सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं.
केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस 6 राउंड की काउंटिंग के बाद 16864 वोटों से आगे चल रही है. यहां सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस दूसरे नंबर पर हैं.
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर बीजेपी की जीत जय मानी जा रही है. यहां बीजेपी तफज्ज्ल हुसैन 25478 मतों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के मिजन हुसैन हैं जिन्हें बीजेपी के तफज्जल हुसैन के 27751 वोटों के मुकाबले महज 2273 वोट मिले हैं.
झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी दूसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी से 1341 वोटों से पिछड़ गई हैं. बेबी देवी को 7313 वोट मिले हैं जबकि यशोदा देवी को 5972 मत मिले हैं.
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने बढ़त बना ली है. बीजेपी की पार्वती दास फिलहाल 476 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं कांग्रेस के बसंत कुमार को 9623 मिले हैं जबकि पार्वती दास 10099 वोटों के साथ पहले नंबर पर है.
सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट मिले हैं जबकि सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं.
झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी 4124 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी से 1265 वोटों से आगे चल रही हैं. बेबी देवी को 2859 वोट मिले हैं.
घोसी सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना हो रही है. सपा के सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 5472 वोट मिले हैं. इस तरह सुधाकर सिंह 1372 वोटों से आगे चल रहे हैं.
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. दूसरे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के बंसत कुमार को 4554 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी की पार्वती दास को 4359 वोट मिले हैं. बसंत कुमार फिलहाल 195 वोटों से आगे चल रहे हैं.
त्रिपुरा की धनपुर सीट पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है. पहले चरण की मतगणना के बाद बीजेपी के बिंदु देबनाथ 5341 वोटों के साथ 4065 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) कौशिक चंदा हैं जिन्हें 1276 वोट मिले हैं.
केरल की पुथुपल्ली सीट पर पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस को एडवोकेट चांडी ओमान ने 2816 वोटों की बढ़त बना ली है. चांडी को 5699 मत मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस हैं जिन्हें 2883 वोट मिले हैं.
यूपी की घोसी सीट पर पहले राउंड की मतगणना जारी है और सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने पहले राउंड की मतगणना में 178 वोटों से बढ़त बना ली है.दारा सिंह चौहान को 3203 (भाजपा) और सुधाकर सिंह को 3381 (सपा)वोट मिले हैं.
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर पहले राउंड की मतगणना जारी है और बीजेपी के तफज्जल हुसैन प्रतिद्वंदी सीपीआई (एम) के उम्मीदवार मिजन हुसैन से 7331 मतों से आगे चल रहे हैं. यहां 6 राउंड में मतगणना होगी.
बागेश्वर सीट पर कांग्रेस के बसंत कुमार ने बढ़त बना ली है. पहले राउंड की मतगणना जारी है और कांग्रेस के बंसत कुमार 754 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. बंसत कुमार को 2945 और बीजेपी की पार्वती दास को 2191 वोट मिले हैं.
घोसी विधानसभा उप चुनाव में कुल 2 लाख 17 हजार वोट पड़े हैं. मतगणना के लिए कुल 14 टेबल बनाये गए हैं. कुल 32 राउंड मतगणना होगी और 19 टीमें इसके लिए लगाई गई हैं. भाजपा , सपा सहित कुल 10 प्रत्याशी उपचुनाव में मैदान में हैं. (इनपुट- दुर्गा किंकर)
घोसी विधानसभा उपचुनाव के मंगलवार को हुए मतदान में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था.पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था. जुलाई में समाजवादी पार्टी से 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था. वह भाजपा में लौट आए और पार्टी ने उन्हें उपचुनाव में मैदान में उतारा है.सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था.
उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आठ बजे शुरू हुई. बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि वोटों की गिनती बागेश्वर डिग्री कॉलेज में की जा रही है, जहां 14 टेबल लगाई गई हैं और 130 मतदान कर्मी काम पर हैं. कुमाऊं मंडल में आरक्षित एससी सीट पर मतदान 5 सितंबर को हुआ था जब लगभग 1.2 लाख मतदाताओं में से 55.44 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया था.
सभी सात सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कुछ देर में पहला रूझान आने की उम्मीद है. कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर विभिन्न नेताओं के समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं.
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट इस साल अप्रैल में विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हो गई थी. वह 2007 से चार बार इस सीट से जीत चुके थे. बीजेपी ने इस सीट पर चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बंसत कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. बसंत कुमार पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे.
डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के कृषि बाजार समिति, पचंभा में मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है. गिरिडीह के उपायुक्त-सह-निर्वाचन अधिकारी नमन प्रीश लाकड़ा ने बताया, 'कुल मिलाकर, 24 राउंड की गिनती होगी और इसके लिए 70 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है.'