scorecardresearch
 

मां-पत्नी और दो बच्चों का गला रेता, खुद भी की खुदकुशी, भोपाल में खौफनाक वारदात

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां परिवार के चार सदस्यों की हत्या के बाद परिवार के मुखिया के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. घर के अंदर चार शव मिले हैं.

Advertisement
X
जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र साहू नाम के शख्स ने मां-पत्नी और दो मासूम बच्चों का बेरहमी से गला रेता. (Photo: Representational )
जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र साहू नाम के शख्स ने मां-पत्नी और दो मासूम बच्चों का बेरहमी से गला रेता. (Photo: Representational )

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक घर से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. सभी के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. वहीं, परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि नरेंद्र साहू ने पहले परिवार के चार सदस्यों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली.

पुलिस को इस मामले की जानकारी सुबह रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने के बाद मिली. शव की पहचान नरेंद्र साहू के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस जब मालीखेड़ी स्थित उसके घर पहुंची तो वहां परिवार के चार अन्य सदस्यों के शव मिले. सभी की हत्या गला रेतकर किए जाने की आशंका है.

आजतक से बातचीत में निशातपुरा के एसीपी शशांक जैन ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में परिवार के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, परिवार पर करीब 20 से 30 लाख रुपये का कर्ज था. परिजनों के अनुसार, नरेंद्र साहू ने किसी से पैसे उधार लिए थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि परिवार किसी कर्जदाता या दूसरे व्यक्ति की धमकी से परेशान तो नहीं था.

Advertisement

15 दिन पहले बंद हुआ था रेस्टोरेंट

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र साहू का रेस्टोरेंट था, जो करीब 15 दिन पहले बंद हो गया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद से परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था. परिवार करीब एक साल पहले ही मालीखेड़ी इलाके में रहने आया था और किराए के मकान में रह रहा था.

पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि नरेंद्र साहू ने गहरी नींद में सो रहे परिवार के सदस्यों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की. इसके बाद वह घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और वहां आत्महत्या कर ली.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए जाने बाकी हैं. पुलिस कर्ज के कारणों और परिवार की परेशानी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement