कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश होने के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. यहां तक कि हालत ये हो गई कि पार्किंग में खड़ी बाइकें भी पानी में बहती दिखीं. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
भारी बारिश के चलते बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम इलाके में नम्मा मेट्रो की रिटेनिंग वॉल गिर गई. इसके चलते कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है. उधर, बेंगलुरु के शिवाजीनगर और इंदिरानगर में भी बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी भर गया. सड़कें नदियों में बदल गईं. इमारतों के बेसमेंट और पार्किंग में भी पानी भर गया.
बेंगलुरु में निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया. यहां तक कि इमारतों की पार्किंग और बेसमेंट में पानी भर गया. इससे वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा. बेंगलुरु में भारी बारिश और उसके बाद जलभराव के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
बेंगलुरु के रहने वाले एक शख्स ने वीडियो शेयर कर लिखा, ये नदी नहीं है. ये मेरी बिल्डिंग का बेसमेंट है.
This is'nt a river,its my building's basement.
— Jeeshan Kohli (@JeeshanKohli)
मेट्रो स्टेशन की दीवार गिरने से वाहन आए चपेट में
Karnataka | Some vehicles were damaged after a wall collapsed due to heavy rains near Majestic in Bengaluru city.
— ANI (@ANI)