scorecardresearch
 

Air India: फ्लाइट में नहीं लेंगे खाना तो किराया भी कम! एअर इंडिया ला सकती है नई टिकट कैटेगरी

एअर इंडिया घरेलू उड़ानों में No Meal टिकट कैटेगरी शुरू करने का प्लान कर रही है. इस विकल्प के तहत यात्री बिना भोजन के टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे टिकट की कीमत कम होगी. इस योजना का उद्देश्य छोटे रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती विकल्प देना है.

Advertisement
X
एयर इंडिया
एयर इंडिया

एअर इंडिया अपने यात्रियों के लिए एक नया विकल्प लाने पर विचार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन घरेलू उड़ानों में नो मील ( बिना भोजन) वाली टिकट कैटेगरी शुरू करने का प्लान बना रही है. अगर इसको मंजूरी मिलती है तो यात्री अपने टिकट बुक करने के दौरान यह विकल्प चुन सकते हैं कि उनको अपनी यात्रा के दौरान भोजन लेना है या नहीं. ऐसे में जो यात्री भोजन नहीं लेने वाली कैटेगरी में टिकट बुक करेंगे उनके टिकट की कीमत कम होगी. 

कई यात्री ऐसे होते हैं जो उड़ान के दौरान भोजन नहीं लेते या बहुत छोटी दूरी की यात्रा करते हैं. उनके लिए भोजन न लेने वाला विकल्प शुरू करके किराए में कमी लाई जा सकती है. जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया यात्रियों की प्रतिक्रिया का आकलन करेगी और उसके आधार पर एअर इंडिया के लोकल रूट्स पर इस योजना को लागू किया जा सकता है. इसका मुख्य मकसद यात्रियों को कम कीमत में हवाई यात्रा की सुविधा देना है. 

यह भी पढ़ें: ईंधन महंगा होने से एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट महंगे होने लगे

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नहीं होगी यह सुविधा

फिलहाल इस प्लान को मंजूरी मिलने का इंतजार है. अगर मंजूरी मिलती भी है तो इसको सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए ही शुरू किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह विकल्प नहीं होगा. अगर यह योजना लागू होती है, तो "नो मील" टिकट चुनने वाले यात्रियों को सामान्य टिकट की तुलना में कम भुगतान करना होगा.जो यात्री छोटे रूटों पर यात्रा करते हैं उनको इससे फायदा होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर के बैग से मिले 3 जिंदा कारतूस, एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली

एअर इंडिया की सभी उड़ानों मे भोजन कराया जाता है उपलब्ध

फिलहाल एअर इंडिया की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है. यात्रियों से इसके लिए शुल्क भी लिया जाता है. इसके अलावा और भी कई एयरलाइंस कई दूसरी सेवाओं के लिए भी शुल्क लेती हैं,लेकिन अगर एअर इंडिया अपने टिकट बुकिंग में नो मील वाला विकल्प शुरू करती है तो इससे घरेलू विमान यात्राओं के टिकट दाम कम होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराए

अभी तक नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा

फिलहाल एअर इंडिया ने इस बाबत कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की है. प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन बताया जा रहा है.अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक नया और किफायती विकल्प साबित हो सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement