scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

आईपीएल 2026 के पहले क्वाल‍िफायर में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हुए. जहां बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रनों से पीटकर आईपीएल फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली.

Advertisement
X
RCB vs GT Live Score, IPL 2026 Playoffs (Photo: PTI)
RCB vs GT Live Score, IPL 2026 Playoffs (Photo: PTI)

IPL 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर फाइनल में पहुंची. वहीं, भारत सरकार कोल इंडिया लिमिटेड में ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी 2 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचेगी. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में मेडिकल चेक अप कराया. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

IPL 2026: पाटीदार के तूफान ने RCB को दिलाया आईपीएल फाइनल का टिकट, गुजरात की बड़ी हार

IPL 2026 के पहले क्वालिफ़ायर में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 92 रन से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली. धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में RCB ने पहले खेलते हुए 5 विकेट खोकर 254 बनाए. जवाब में गुजरात टाइटन्स की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई. अब क्वाल‍िफायर 2 मुकाबला 29 मई को मुल्लांपुर में होगा. 

Govt Sale Stake Coal India: सरकार इस कंपनी में बेच रही हिस्सेदारी, खरीदारी के लिए सिर्फ 2 दिन है मौका

भारत सरकार Coal India Limited में 2% तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है. यह स्टेक सेल ऑफर फ़ॉर सेल यानी OFS के ज़रिए होगी.  बीते कारोबारी दिन मंगलवार को सरकारी माइनिंग कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फ़ाइलिंग में इसकी जानकारी दी. OFS 27 मई को खुलेगा, जबकि निवेशक 29 मई तक इसमें खरीदारी कर सकेंगे. प्रति शेयर न्यूनतम मूल्य 412 रुपये तय किया गया.

Advertisement

3 घंटे चला ट्रंप का मेडिकल चेक-अप, बोले- 'सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट', लेकिन उठ रहे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन घंटे से ज़्यादा चले मेडिकल चेक-अप के बाद दावा किया कि उनकी सेहत बिल्कुल परफेक्ट है. वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में यह नियमित हेल्थ चेक-अप कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट 1-2 दिन में जारी हो सकती है. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह उनका चौथा मेडिकल चेक-अप माना जा रहा है.

उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग! बांदा में 47.4 डिग्री तापमान, कई शहरों में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जिला एक बार फिर देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने बांदा समेत कई शहरों में ‘गंभीर लू’ का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यूपी समेत कई राज्यों के शहरों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

साउथ दिल्ली को जाम से मिलेगी मुक्ति! साकेत से बदरपुर के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम शुरू

साउथ दिल्ली को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए DMRC ने साकेत, संगम विहार, खानपुर, पुल प्रहलादपुर और बदरपुर को जोड़ने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. इसके तहत DMRC ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 1,471 करोड़ रुपये बताई गई है.

Advertisement

TMC में खेला! करीब 100 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, CM शुभेंदु की मीटिंग में 6 विधायकों संग पहुंचीं सांसद काकोली

बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर हलचल जारी है. उसके करीब 100 पार्षदों के इस्तीफ़े दे चुके हैं. TMC सांसद काकोली घोष ने खुलकर असंतोष जताना शुरू कर दिया है. वे छह TMC विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल हुईं. इसे TMC में बढ़ती अंदरूनी कलह और बीजेपी की मज़बूत होती पकड़ से जोड़कर देखा जा रहा है.

RCB vs GT: 9 छक्के, 5 चौके, 33 गेंदों में 93 रन... रजत पाटीदार का प्रचंड प्रहार, GT के उड़े होश

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हरा दिया. इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे. पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 281.82 का रहा. गुजरात के गेंदबाजों के पास उनके हर हमले का कोई जवाब नहीं था.

सिद्धारमैया ने 28 मई को बुलाई कैबिनेट की ब्रेकफास्ट मीटिंग, CM पद से दे सकते हैं इस्तीफा

सिद्धारमैया 28 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं. वह इससे पहले बुधवार को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे. सिद्धारमैया 28 मई को अपने आवास पर कैबिनेट के लिए ब्रेकफास्ट मीटिंग की मेजबानी करेंगे.  कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बुधवार को बेंगलुरु पहुंचेंगे.

Advertisement

सोनम वांगचुक से मिले लद्दाख के LG, भड़काऊ बयानबाजी से दी बचने की सलाह

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि अंग्मो से गृह मंत्रालय में मुलाकात की. विनय सक्सेना ने कहा कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई. उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सोनम वांगचुक से भ्रामक और भड़काऊ नैरेटिव से बचने की सलाह भी दी. उपराज्यपाल सक्सेना ने इस मीटिंग की जानकारी एक्स पर दी.

टीम इंड‍िया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब युगांडा के खिलाफ खेलेंगे, मुंबई में होगा मुकाबला

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से युगांडा के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेल सकते हैं. यह मुकाबला उनके लिए लय हासिल करने का मौका माना जा रहा है. यह मैच T20 मुंबई लीग 2026 से पहले आयोजित किया जाएगा, जिसमें युगांडा टीम मुंबई दौरे पर चार टी20 और चार वनडे खेलेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement