scorecardresearch
 

दिल्ली: कमरे में मिली 25 साल की मेकअप आर्टिस्ट की लाश, सुसाइड नोट में किसका जिक्र?

पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार में 25 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. युवती अपने दोस्त के कमरे में फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक परिचित व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं. पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी बताई गई है. पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
25 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. (Photo: Representational)
25 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. (Photo: Representational)

पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 25 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने एक परिचित व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं.

पुलिस के अनुसार, 26 मई को करीब 2:15 बजे निहाल विहार थाने में घटना की पीसीआर कॉल मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवती अपने दोस्त के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली. उसे तुरंत बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मौत का कारण फांसी बताया.

जांच के दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवती ने एक जानकार व्यक्ति का नाम लिया है और उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement