टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं. उन्हें जुड़वां बेटे हुए हैं. एक्ट्रेस ने नए व्लॉग में डिलीवरी से पहले का सीन दिखाया है.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
जहां वो हॉस्पिटल बैग तैयार कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल वो सबको ऑर्डर दे रही हैं. पति विवेक उनकी बहुत मदद करते हैं.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
दिव्यांका ने बताया कि उनका सी-सेक्शन होने वाला है. अब यूजर्स को समझ आया कि ट्विन प्रेग्नेंसी की वजह से उनका सी-सेक्शन हुआ है.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
अस्पताल जाने से पहले विवेक एक्ट्रेस का बेबी बंप देखकर इमोशनल हुए. उन्होंने बेबी बंप पर kiss करते हुए बच्चे से कहा कि वो जल्द अपने पेरेंट्स से मिलने वाले हैं.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस ने दिखाया कि उन्हें हाथों पर रैश हो रहे हैं. वो पूरा दिन खुजलाती रहती हैं. अस्पताल जाने से पहले कपल की नजर उतारी गई.
Photo: Screengrab
दिव्यांका के हल्दी के हाथों के निशान छापे गए. परिवारवालों ने एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया. गणपति बप्पा का नाम लेकर कपल अस्पताल के लिए रवाना हुआ.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस ने सास ससुर के पैर छुए. विवेक ने पत्नी को आइसक्रीम खिलाई. बच्चे को लेकर सबकी एक्साइटमेंट पीक पर दिखी. सभी दिव्यांका को पैंपर करते दिखे.
Photo: Screengrab
अस्पताल के बाहर विवेक ने पत्नी को संभालते हुए गाड़ी से बाहर निकाला. कपल ने अस्पताल के बाहर भगवान की पूजा की. दिव्यांका ने हेल्दी बच्चे मांगे.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस को हैवी बेबी बंप के साथ चलने में दिक्कत हो रही थी. लेकिन उन्होंने व्हील चेयर पर बैठने से मना किया. अस्पताल में उनके वार्ड को बलून से सजाया गया.
Photo: Screengrab
डिलीवरी से पहले बेबी की हार्टबीट चैक की गई. बच्चे की मूवमेंट देखकर विवेक इमोशनल हुए. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें थोड़ी घबराहट हो रही है.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस ने कहा- ये एग्जाम जैसा है. जब तक बच्चा नहीं होगा उन्हें टेंशन रहेगी. लेटने की वजह से उन्हें सांस लेने की दिक्कत हो रही है.
Photo: Screengrab