वेस्ट एशिया संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अंतर मंत्रालयी समूह का गठन किया है. वहीं, भारतीय शेयर बाज़ार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. इन खबरों के अलावा, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.
मिडिल-ईस्ट संकट पर 'एक्शन' में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह के नेतृत्व में गठित हुई मंत्रियों की टीम
मध्य पूर्व में जारी तनाव और उसके भारत पर संभावित असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अंतर मंत्रालयी समूह का गठन किया है. ये समूह हालात पर लगातार नज़र रखेगा और ज़रूरी फैसलों के लिए सरकार को सुझाव देगा. इस उच्च स्तरीय समूह में गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्री शामिल हैं.
Stock Market Crash: ये 4 कारण... बाजार में हाहाकार, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, 9 लाख करोड़ साफ!
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखने को मिली है. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स में 1690 अंक या 2.25% की गिरावट के साथ 73,583 के स्तर पर क्लोज़ हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 486 अंक या 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 22,819 पर बंद हुआ. दूसरी ओर निफ्टी बैंक 1433 अंक गिरकर 52,274 पर क्लोज़ हुआ.
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु के रण में AIADMK ने जारी की 127 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 127 प्रत्याशियों के नाम हैं. इससे पहले AIADMK ने पहली लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इस तरह पार्टी अब तक 150 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी.
रामनवमी के दिन नेपाल में बालेन शाह का राजतिलक... प्रधानमंत्री पद की ली शपथ
नेपाल में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. बालेन शाह की उम्र में 35 साल है, इसी के साथ वे नेपाल के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं. रैपर से नेता बने बालेन की पार्टी RSP को 275 में से 182 सीटें मिलीं, जिससे उन्हें साफ तौर पर बहुमत मिला.
अमेरिका-ईरान जंग का असर, भारत के टॉप 7 शहरों में गिरी घरों की सेल
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के टॉप सात शहरों में प्रॉर्पटी के सेल में 7% की कमी आई है. ANAROCK की रिसर्च के अनुसार, साल 2026 की पहली तिमाही में मुंबई में सबसे अधिक 32,800 घरों की बिक्री दर्ज की गई, जो 2025 की चौथी तिमाही की तुलना में 6% कम है. बेंगलुरु में घरों की बिक्री में 5% की कमी आई. वहीं, पुणे में 10% की गिरावट आई है.
PM मोदी 28 मार्च 2026 को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में बड़े नेताओं के साथ-साथ आसपास के इलाकों से लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत 28 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक कई सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा.
ग्राउंड रिपोर्ट: लेबनान के नाबातिह में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, मलबे में तब्दील हुआ शहर
इज़रायल की वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान के नाबातिह शहर में पिछले 12 घंटों में 6 बड़े हवाई हमले किए हैं. इज़रायल ने अब तक पूरे दक्षिणी लेबनान में करीब 15 गैस और ऑयल स्टेशंस को बम बरसाकर नेस्तनाबूद कर दिए हैं. इज़रायल की कोशिश एकदम साफ है. वह चाहता है कि हिज़बुल्लाह के लड़ाकों की हर तरह की आवाजाही पूरी तरह रुक जाए.
'हम कतर नहीं हैं, तगड़ा जवाब देंगे...', ईरान में इजरायली हमले से क्यों बौखलाया PAK
पाकिस्तान ने तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास और राजदूत के आवास के बेहद करीब हुए हमले को लेकर इज़रायल को कड़ी चेतावनी दी है. पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम ने बयान में कहा है कि 'इजरायल को याद रखना चाहिए, पाकिस्तान क़तर नहीं है.' बता दें कि दूतावास परिसर को सीधे तौर पर निशाना नहीं बनाया गया और पाकिस्तान के सभी राजनयिक और स्टाफ सुरक्षित हैं.
IPL 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, आर. अश्विन की भी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
IPL के 19वें सीज़न के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया गया है. इस सीज़न में भी 12 भाषाओं में आईपीएल मैचों की कमेंट्री होने जा रही हैं. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, बांग, तमिल, तेलुगु, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, कन्नड़, गुजराती और मराठी शामिल हैं. इस बार रविचंद्रन अश्विन भी बतौर कमेंटेंटर IPL में अपना डेब्यू करेंगे.
विराट कोहली ने 'वीगन' इंक से गुदवाया टैटू, क्या है इस स्याही की खासियत?
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने अपनी बॉडी पर कुछ नए टैटूज बनवाए हैं जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. विराट ने जो नया टैटू बनवाया है उसे खास तौर पर 'वीगन इंक' से बनाया गया है. यह इंक पूरी तरह से प्लांट-बेस्ड और क्रुएल्टी-फ्री होती है. इसमें एनिमल से लिया गया कोई भी पार्टिकल नहीं होता.