scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जून 2026 की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई है. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स खुलने के साथ ही 800 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया. इस बीच आईटी और टेक शेयर बुरी तरह बिखरे नजर आए.

Advertisement
X
शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत. (Photo: Reuters)
शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत. (Photo: Reuters)

 शेयर बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स इंडेक्स खुलने के साथ ही 800 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया. वहीं, देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार इस समय लगभग थम गई है. इन खबरों के अलावा, BCCI ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे वनडे से पहले तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल करने का ऐलान किया है. पढ़ें शुक्रवार की बड़ी खबरें.

Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला

शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. ओपनिंग के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 800 अंक से ज़्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी करीब 200 अंक की बड़ी गिरावट लेकर ओपन हुआ. इस बीच आईटी और टेक शेयर बुरी तरह बिखरे नज़र आए.

इन दो जगह पर अटका मॉनसून, नहीं बढ़ रहा आगे! उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ राहत

देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार इस समय लगभग थम गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मॉनसून की उत्तरी सीमा दोनों छोर पर स्थिर बनी हुई है. पश्चिमी छोर 8 जून से महाराष्ट्र के हरनाई पर अटका हुआ है, जबकि पूर्वी सीमा बिहार के मुज़फ्फरपुर तक ही सीमित है. आईएमडी ने बताया कि इसके आगे मॉनसून का कोई खास विस्तार नहीं हो पाया है.

Advertisement

IND vs AFG: चेन्नई ODI से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंड‍िया में साढ़े 4 महीने बाद इस धुरंधर की वापसी

BCCI ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे वनडे से पहले तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल करने का ऐलान किया है. हर्षित फरवरी 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए एक वॉर्म-अप मैच में चोट लग गई थी. चोट इतनी गंभीर थी कि वो पूरे IPL सीज़न से भी बाहर हो गए थे.

Canada vs Qatar: 3 दनदनाते गोल और 6 का अटैक... मेसी के बाद जोनाथन डेविड की हैट्र‍िक, कनाडा ने कतर को धो डाला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. गुरुवार को वैंकूवर में खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में कनाडा ने क़तर को 6-0 से हराकर न सिर्फ तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, बल्कि नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी दावेदारी भी लगभग पक्की कर ली. इस जीत के सबसे बड़े हीरो जोनाथन डेविड रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई.

US ने ईरानी बंदरगाहों से नाकेबंदी हटाई, जहाज अब भी क्यों रहेंगे तैनात?

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले जहाजों पर लगी समुद्री नाकेबंदी हटा ली है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश के बाद सभी ऑपरेशन रोक दिए गए हैं. हालांकि अमेरिका द्वारा नाकेबंदी तो हटा ली गई है, लेकिन समझौते का पालन सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी नौसेना के जहाज आस-पास ही तैनात रहेंगे.

Advertisement

राज्यसभा में बढ़ी NDA की ताकत! 27 में से 19 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस के खाते में गईं 5 सीट

झारखंड और मिज़ोरम के राज्यसभा चुनावों के बाद NDA की उच्च सदन में ताकत बढ़कर 150 सीटों तक पहुंच गई है. झारखंड में क्रॉस वोटिंग से NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत हुई, जबकि मिज़ोरम में ZPM ने पहली बार राज्यसभा में प्रतिनिधित्व हासिल किया. चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने BJP पर 'हॉर्स ट्रेडिंग' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

अरशद नहीं तो क्या? नीरज चोपड़ा के सामने आज 92.62 मीटर दूर जैवल‍िन फेंकने वाला श्रीलंकाई तूफान, जानें कब होगी महाटक्कर

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में चोट के बाद प्रतिस्पर्धी मैदान पर वापसी करेंगे. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के उभरते सितारे रूमेश थरंगा पाथिराजे होंगे, जिन्होंने इस सीजन 92.62 मीटर का शानदार थ्रो किया है. नीरज का मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात 11 बजे के बाद शुरू होगा.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement