scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जी-7 शिखर सम्मेलन के मंच पर मुलाकात हुई है. जी-7 की मीटिंग में शामिल होने के लिए कई राष्ट्राध्यक्ष फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे हैं. यहीं पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है.

Advertisement
X
G-7 में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई है. (Photo:Social Media)
G-7 में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई है. (Photo:Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस के एवियन सिटी में आयोजित जी7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात हुई. वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट की हार को कलकत्ता होई कोर्ट में चुनौती दी है. इन खबरों के अलावा, भारतीय नौसेना ने सी किंग एमके फॉर्टी टू बी हेलिकॉप्टर के मुख्य स्क्वाड्रन को रिटायर किया. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.
 

G-7 में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद हुई मुलाकात, हाथ मिलाया फिर बैठे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी सेवन समिट के दौरान फ्रांस के एवियन में मुलाकात हुई. करीब 16 महीने बाद आमने-सामने आए दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हैंडशेक किया और लगभग 50 सेकेंड बातचीत की. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मेज़बानी में आयोजित जी7 समिट में कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

भवानीपुर की हार को ममता बनर्जी ने किया चैलेंज, कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर करने पहुंचीं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट की हार को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उनके साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी भी थे. ममता याचिका के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने कोर्ट पहुंचीं थीं. इस सीट के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार 104 वोटों से ममता बनर्जी को मात दी थी.

Advertisement

भारतीय नौसेना ने मुख्य सी-किंग हेलिकॉप्टर स्क्वॉड्रन को किया रिटायर

इंडियन नेवी ने सी किंग एमके 42बी हेलिकॉप्टर के मुख्य स्क्वाड्रन को रिटायर कर दिया है. 3 दशकों से भी अधिक समय तक समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने वाले और नौसैनिक अभियानों की रीढ़ माने जाने वाले इस हेलिकॉप्टर को फ्लाइंग फ्रिगेट यानी उड़ता हुआ युद्धपोत के नाम से जाना जाता था. इस सी किंग बेड़े ने देश की 36 वर्षों तक शानदार सेवा की.

अरबाज खान की कार में जबरन घुसा शख्स, बाउंसर्स ने घसीटकर निकाला- मची अफरा-तफरी, सिक्योरिटी में हुई बड़ी चूक

अरबाज़ खान उस वक्त हैरान रह गए, जब उनकी कार में एक अनजान शख्स जबरन घुसकर बैठ गया. कार के पास पहुंचने पर उन्होंने उसे अंदर बैठे देखा. इसके बाद बॉडीगार्ड्स ने काफ़ी मशक्कत के बाद उस शख्स को बाहर निकाला. इस दौरान सिक्योरिटी कर्मियों ने उसकी पिटाई भी कर दी. यह घटना कोलकाता में हुई, जहां अरबाज़ एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे.

भारतीय वायु सेना खुद के डिजाइन और तकनीक से बनाएगी लंबी दूरी के घातक 'कामिकेज ड्रोन'

भारतीय वायु सेना ने स्वदेशी लंबी दूरी के कामिकेज़ ड्रोन विकसित करने के लिए मेगा परियोजना शुरू की है. उद्योग जगत के साझेदारों के साथ मिलकर बनाए जाने वाले ये ड्रोन वन-वे अटैक अनमैन्ड एरियल सिस्टम होंगे. इन ड्रोनों की डिजाइन और तकनीक वायुसेना अपने पास ही रखेगी. परियोजना के समन्वय की ज़िम्मेदारी 5 बेस रिपेयर डिपो, सुलूर को सौंपी गई है.

Advertisement

जापान और चीन में शक्तिशाली भूकंप से हिली धरती, ऑफ्टरशॉक्स का अलर्ट

मंगलवार को जापान और चीन में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने लोगों को दहला दिया. जापान के होन्शू द्वीप के पूर्वी तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि चीन के किंगहाई प्रांत में 6.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया. दोनों देशों की आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई-अलर्ट पर हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

टीम इंड‍िया से हार के बाद पाकिस्तान पर डबल अटैक, ICC ने ठोका जुर्माना

भारत के खिलाफ महिला टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान को दोहरा झटका लगा. एक तरफ टीम को मैदान पर 64 रन की हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर आई सी सी ने स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तानी टीम पर मैच फ़ीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया. पाकिस्तान टीम की कप्तान फ़ातिमा सना ने इस जुर्माना को स्वीकार कर लिया है.

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पालू में मची अफरा-तफरी, इमारतें क्षतिग्रस्त

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 6.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से दहशत फैल गई. भूकंप इतना जोरदार था कि लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों की तरफ भागने लगे. इस भूकंप से पालू शहर में आए पुराने भूकंप की यादें फिर ताजा हो गईं. एहतियात के तौर पर कई अस्पतालों से मरीज़ों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया.

Advertisement

बीच सीरीज में टीम इंड‍िया को बड़ा झटका, इस IPL स्टार की हुई एंट्री

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के बीच इंडिया-ए को बड़ा झटका लगा है. तेज़ गेंदबाज़ युद्धवीर सिंह दाएं कंधे की रोटेटर कफ़ इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी जगह अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने हाल ही में IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था.

चीन का 'मच्छर ड्रोन': जासूसी और निगरानी का नया खतरा?

चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी ने मच्छर जितना छोटा माइक्रो-ड्रोन बनाया है. महज़ 0.3 ग्राम वज़न वाला यह ड्रोन देखने में कीड़े जैसा लगता है. इसमें लगे सूक्ष्म सेंसर गुप्त रूप से तस्वीरें लेने, आवाज़ रिकॉर्ड करने और डेटा जुटाने में सक्षम हैं. इस ड्रोन की सबसे बड़ी और खतरनाक खासियत यह है कि यह रडार की पकड़ में नहीं आता.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement