scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 जुलाई 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 जुलाई 2022 की खबरें और समाचार: उत्तर प्रदेश का 'बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे' बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को इसका लोकार्पण करेंगे. उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement
X
पीएम मोदी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
पीएम मोदी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश का 'बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे' बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को इसका लोकार्पण करेंगे. उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. 44वें चेस ओलंपियाड को लेकर चेन्नई सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है. इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अलावा एआर रहमान भी दिख रहे हैं. विज्ञापन को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Bundelkhand Expressway: दिल्ली से चित्रकूट 630 KM की दूरी सिर्फ 6 घंटे में, UP को आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश का 'बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे' बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को इसका लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. रिकॉर्ड समय और अनुमानित लागत से कम खर्च में बने इस एक्सप्रेस-वे से न सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी.
 

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का इनपुट, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

सावन का पावन महीना शुरू हो गया है. सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है. शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है तो वहीं अब इस यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा भी मंडराता नजर आ रहा है. उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement

तमिलनाडु: Chess Olympiad के विज्ञापन से विश्वनाथन आनंद गायब, BJP ने उठाए सवाल

44वें चेस ओलंपियाड को लेकर चेन्नई सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है. इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अलावा एआर रहमान भी दिख रहे हैं. विज्ञापन को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है. तमिलनाडु भाजपा के चीफ के अन्नामलाई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि चेस ओलंपियाड का विज्ञापन स्टालिन सरकार ने जारी किया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस विज्ञापन में चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद ही नहीं हैं. बता दें कि चेन्नई के महाबलिपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेस ओलंपियाड का आयोजन किया गया है. 

जहांगीरपुरी हिंसा: FRS सिस्टम से की गई है आरोपियों की पहचान, ये है पूरा प्रोसेस, अबतक 3 मुख्य आरोपी समेत 37 गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की जांच वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर ही आगे बढ़ रही है. हालांकि पुलिस ने करीब दिन पहले वायरल वीडियो और तस्वीरों को विश्वलेषण के लिए एफएसएल को भेजा था. फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 
 

Britain: ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते बोरिस जॉनसन, बोले- किसी भी सूरत में ना करें सपोर्ट

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री रेस की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है. भारतीय मूल के ऋषि सुनक दो राउंड के बाद एक अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन उनकी राह में चुनौतियां भी हैं. एक चुनौती तो बोरिस जॉनसन ही हैं जो ऋषि सुनक को बतौर प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते.
 

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement