बकरीद से पहले महाराष्ट्र के ठाणे के मीरा रोड इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में बकरीद पर कुर्बानी के लिए एक शेड बनाया गया था.एक पक्ष ने बकरे के लिए शेड बनाने का विरोध किया. इस विवाद में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल बता जा रहे हैं. अब एक पक्ष सोसाइटी में सूअर लेकर आ गया जिससे ये विवाद और बढ़ गया. पुलिस ने सूअर को छीनकर ले जाने की भी कोशिश की.