मुंबई में दही हांडी उत्सव का रंग चढ़ चुका है और दादर से इसकी शानदार शुरुआत हो गई है. दादर में लड़कियों की गोविंदा टोली ने मुंबई की पहली दही हांडी फोड़कर उत्सव का आगाज किया. इसके बाद दूसरी गोविंदा टोली ने भी मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ दी. हांडी फोड़ने के दौरान लड़कियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था. दादर की गलियों में ढोल-ताशों और जश्न के बीच दही हांडी उत्सव पूरे रंग में नजर आ रहा है.