महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक हाईवे पर भिवंडी तालुका में एक पेपर-रोल गोदाम में आग लग गई. आग तेज़ी से फैली और नौ गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के पेपर-रोल जलकर खाक हो गए. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है और न ही किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.