अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट को जलाने जाने पर संजय राउत के बयान की भारत में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है. शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा है कि अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया है, दुनिया के सभी देशों को खासकर भारत को इस पर ध्यान देना चाहिए. राउत के इस बयान पर कई नेताओं ने उन्हें फटकार लगाई है.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि क्या वहां किसी अदालत में आग लगा दी गई थी, तो इसका मतलब यह है कि यहां भी अदालतों में आग लगा दिया जानी चाहिए?
उन्होंने कहा, "संजय राउत बड़े-बड़े दावे करते हैं और गलत बातें कहते हैं. क्या वहां किसी अदालत में आग लगा दी गई थी, तो इसका मतलब यह है कि यहां भी अदालतों में आग लगा दी जानी चाहिए? राहुल गांधी, संजय राउत और उद्धव ठाकरे अक्सर बड़े-बड़े बयान देते हैं और दावा करते हैं कि उनके साथ अन्याय हो रहा है. लेकिन जब लोग बार-बार सड़कों पर उतर आते हैं. और कानून-व्यवस्था बिगाड़ते हैं, तो इससे आम जनता को परेशानी होती है. ऐसी स्थितियों में पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन संजय राउत ने जिस तरह का बयान दिया है, मैं उसका कड़ा विरोध करता हूं. इस तरह की बातें कहना बिल्कुल भी उचित नहीं है."
बता दें कि संजय राउत ने अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों की ओर सुप्रीम कोर्ट को जलाने का जिक्र करते हुए कहा था कि, "अल्बानिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया है. लोग इसलिए गुस्से में थे क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट प्रधानमंत्री की मदद कर रहा था. विरोध कर रही जनता ने संसद और सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ मंत्रियों के घरों पर भी हमला किया है. सभी देशों को इन घटनाओं से सबक सीखना चाहिए. खासकर भारत को."
इस के बाद उनके बयान पर कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
हालांकि राउत अपने बयान पर अभी कायम दिख रहे हैं. उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि रिजीम चेंज के प्रदर्शन बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं.
मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत ने कहा कि हमारा प्रदर्शन देश के हित में है.
वहीं टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भी संजय राउत के बयान का विरोध किया. उन्होंने कहा, "...हम कभी भी, कहीं भी सुप्रीम कोर्ट को जलाने का समर्थन नहीं करते, लेकिन लोगों का विरोध करना जायज है, और वे देश में भी विरोध कर रहे हैं. मैं संजय राउत के बयान का समर्थन नहीं करता हूं."
केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने भी संजय राउत को फटकार लगाई है और उन्हें भड़काने वाला कहा है. राजीव चन्द्रशेखर ने कहा, "संजय राउत एक उकसाने वाले व्यक्ति हैं. वह लोगों को कुछ कहने के लिए उकसाना चाहते हैं. जो दृश्य हम फ्रांस से देखते हैं, जो दृश्य हम मध्य पूर्व के देशों में देखते हैं, जहां भीड़ और उत्पात और अराजकता और अराजकता ने तबाही मचाई है, और उन देशों को विश्वास से परे नुकसान पहुंचाया गया है."