विवादों में घिरीं स्वयंभू धर्मगुरु राधे मां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देवी की शरण में पहुंचीं. उन्होंने शनिवार को मुंबई के मशहूर मुम्बा देवी मंदिर में वीआईपी दर्शन किए.
Radhe Maa visits Mumba Devi temple in Mumbai.
— ANI (@ANI_news)
जब शाम को मुम्बा देवी पहुंची तो मंदिर को आम लोगों के दर्शन के लिए बंद कर दिया गया. उन्हें शुक्रवार को ही बॉम्बे हाई कोर्ट से 2 हफ्ते की मिली है. राधे मां के खिलाफ में दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज है. उनके एक भक्त परिवार की बहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि राधे मां की शह पर ही उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है.