scorecardresearch
 

तबेले में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया था कई किलो गांजा, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

पुणे के सांगवी क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश चव्हाण के रूप में हुई है. जिससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर. (Photo: Screengrab)
पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर. (Photo: Screengrab)

पुणे में नशीले पदार्थों के खिलाफ सांगवी पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गिरफ्तार आरोपी गणेश चव्हाण से की गई गहन पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा और तेज कर दी है. गणेश चव्हाण को कुछ दिन पहले सांगवी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसे अदालत में पेश करने के बाद पुलिस कस्टडी में भेजा गया, जहां उससे तकनीकी और सख्त पूछताछ की गई.

शुरुआती जांच में पता चला कि उसके पास से बरामद करीब 14 किलो गांजा दूसरे राज्य से लाया गया था. इससे यह मामला बड़े स्तर पर फैला होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जांच और तेज कर दी. साथ ही इस नेटवर्क में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी संभावना जताई गई. हालांकि इस दौरान गणेश चव्हाण का साथी विनोद धरे फरार था और पुलिस के संदेह के घेरे में था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. पूछताछ के दौरान जब गणेश चव्हाण पर सख्ती की गई, तो उसने अहम जानकारी पुलिस को दी. इसी जानकारी के आधार पर दौंड तालुका के पाटेखान गांव में स्थित विनोद धरे के घर पर सांगवी पुलिस ने छापा मारा.

जमीन के अंदर छिपाया गया था गांजा
छापेमारी के दौरान घर के पास स्थित पशुओं के गोठे में जमीन के अंदर बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया करीब 60 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया. यह कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई थी. इस बरामदगी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 74 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी बाजार में कीमत भी काफी अधिक बताई जा रही है.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गणेश चव्हाण और विनोद धरे मिलकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई करते थे. उन्होंने नशीले पदार्थों का एक नेटवर्क तैयार किया था, जिसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल विनोद धरे फरार है और सांगवी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.  इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. नशीले पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है, जिससे इलाके में ऐसे अवैध धंधों पर लगाम लगने की उम्मीद है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement