scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: ठाणे में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 39 वर्षीय मुबीन नियामद खान को अपनी पत्नी आयशाबानो की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार 10 जून को घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी के पेट पर लात मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

Advertisement
X
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार. (Photo: Representational )
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार. (Photo: Representational )

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पत्नी की हत्या के आरोप में एक 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट के बाद महिला की मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में मामले को दुर्घटनावश मौत माना गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पेट में लात मारने की वजह से हुई मौत
कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुबीन नियामद खान के रूप में हुई है. जबकि मृतक महिला उसकी पत्नी आयशाबानो थी. दोनों कल्याण शहर के हाजीमलंग रोड इलाके में रहते थे. पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विभिन्न घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था.

जानकारी के अनुसार 10 जून को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान मुबीन खान ने अपनी पत्नी के पेट पर लात मारी. घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

महिला की मौत के बाद पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए. इसी बीच मृतका के भाई ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बहन की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं और क्या घरेलू विवाद के अलावा कोई अन्य कारण भी इस मामले से जुड़ा हुआ है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement