scorecardresearch
 

'शाहरुख खान' से मंगाई पिस्टल, Instagram पर डाला फोटो, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

नागपुर में इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले 23 वर्षीय सैयद मज़ाहिर अली जाफरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने आत्महत्या के इरादे से दोस्त शाहरुख खान से अवैध पिस्टल ली थी. पोस्ट वायरल होने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा और हथियार जब्त किया. सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई है.

Advertisement
X
 आत्महत्या के इरादे से मंगाई पिस्टल.(Photo: Representational)
 आत्महत्या के इरादे से मंगाई पिस्टल.(Photo: Representational)

नागपुर में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने 23 वर्षीय सैयद माजहर अली जाफरी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर आत्महत्या करने के इरादे से अवैध रूप से पिस्टल हासिल की थी. पुलिस के अनुसार, युवक बेरोजगार है और हाल ही में पिता की मौत के बाद मानसिक तनाव में चल रहा था.

पुलिस जांच में सामने आया कि जाफरी ने अपने परिचित शाहरुख खान (30) से किसी 'जरूरी काम' के लिए पिस्टल की व्यवस्था करने को कहा था. आरोप है कि शाहरुख खान ने उसे अवैध हथियार उपलब्ध कराया, हालांकि उसने कारतूस दो से तीन दिन बाद देने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: महिला का रेप, उसकी नाबालिग बेटी संग अश्लील हरकत... नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला मामला

पिस्टल मिलने के बाद जाफरी ने उसके साथ अपनी फोटो खींची और उसे Instagram पर पोस्ट कर दिया. यह पोस्ट जल्द ही पुलिस के संज्ञान में आ गई. इसके बाद पचपावली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस ने शनिवार को पचपावली क्षेत्र में पहले रेलवे गेट के पास स्थित दीवटे देसी भट्टी के नजदीक से जाफरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

Advertisement

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान जाफरी ने पुलिस को बताया कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से यह हथियार लिया था. उसके इस बयान के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, शाहरुख खान पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी रह चुका है. फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हथियार कहां से और किन परिस्थितियों में हासिल किया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement