scorecardresearch
 

ढोंगी अशोक खरात से 9 घंटे पुलिस की पूछताछ, बाहर निकला तो चलना भी मुश्किल, अचानक ही टेढ़ी हो गई चाल

नासिक में 'कैप्टन' अशोक खरात के उस खौफनाक साम्राज्य की परतें खुल गई हैं, जहां आस्था की आड़ में हवस और उगाही का नंगा नाच चल रहा था. हाल ही में पुलिस ने उसे यौन शोषण के गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद जब वह बाहर निकला तो उसका हाल ऐसा था कि चलने के लिए 4 लोगों की मदद लग रही थी.

Advertisement
X
ढोंगी बाबा की टेढ़ी हो गई चाल (Photo: itg)
ढोंगी बाबा की टेढ़ी हो गई चाल (Photo: itg)

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ को हाल ही में पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने एक महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया और कई अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया.

नौ घंटे तक पूछताछ और टेढ़ी हो गई चाल

पकड़े जाने के बाद ढोंगी बाबा अशोक खरात से विशेष पुलिस दल ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद बाहर निकलते समय पुलिस ने उसे कड़ा सबक सिखाया, जिसके चलते अशोक खरात को ठीक से चलना भी मुश्किल हो रहा था. उनका हाल ऐसा बेहाल था कि चलने के लिए चार लोगों की मदद लग रही थी. पुलिस के खातिरदारी के बाद  फर्जी ज्योतिष के बोल बदल गए. अशोक खरात से पुलिस पूछताछ से पहले और बाद की तस्वीरें देखिए, अरेस्ट से पहले जिसने पुलिस को शाप दिया था. अब कानून के नाम से जयकारा लगा रहा है. पुलिस ने उससे 'नासिक जिला कानून का गढ़ है' जैसे नारे भी लगवाए.

पहले दे रहा था पुलिस को श्राप

इस जांच के दौरान, जब नासिक शहर की पुलिस ने खरात से सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो वह शुरू में गुस्से में था. उसकी आंखें लाल हुई थीं और वह कांप रहा था, वह ऊंची आवाज में चिल्लाने लगा, 'बहुत बड़ा अपराध... बहुत बड़ा जुर्म...'और उसने पुलिस को भी कोसा, 'आप पर (श्राप का)कहर बरसेगा.' लेकिन अब उसकी बदली हुई बॉडी लैंग्वेज और चेहरा पुलिस की खातिरदारी का एक उदाहरण था.ॉ

Advertisement

इमली के बीज को सिद्ध रत्न बताकर 1 लाख में बेचता 

खुद को साधु कहने वाले नकली बाबा खरात ने नासिक के मिरगांव में महादेव का मंदिर बनवाया था और अमीर भक्तों को दर्शन के लिए बुलाया. उनके शक दूर करने का नाटक करके उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए. उसके एक नजदीकी ने अपने बयान में जानकारी दी कि वह जंगली इमली के बीज को रगडकर ,पॉलिश कर राशी रत्न बताकर बेच देता था. केवल 100 रु किलो मिलने वाले इमली के इस बीज को खरात एक मंत्र से सिद्ध किया रत्न बोलकर 10 हजार से लेकर 1 लाख में बेचता था.

धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर नशा देकर रेप

आरोप है कि खरात ने धार्मिक अनुष्ठानों और कथित दैवीय शक्तियों का भरोसा दिलाकर 35 साल की विवाहित महिला का विश्वास जीता. इसके बाद नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच उसे नशीला पदार्थ देकर बार-बार उसके साथ गलत काम किया.

'हाई-प्रोफाइल महिलाओं' के 58 अश्लील वीडियो

पुलिस की छापेमारी के दौरान खरात के ‘ओक्स प्रॉपर्टी डीलर’ ऑफिस से एक पेन ड्राइव बरामद हुई, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप पाए गए हैं. आशंका है कि इनमें कई हाई-प्रोफाइल महिलाएं और कुछ सेलिब्रिटी भी शामिल हो सकते हैं. इन सभी वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. जांच में यह भी सामने आया है कि खरात का पूर्व कर्मचारी महिलाओं को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर उनसे उगाही करता था.

Advertisement

पहले मर्चेंट नेवी में था ढोंगी बाबा खरात

अशोक खरात, जो पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत था, बाद में ज्योतिष और अंकशास्त्र के जरिए चर्चित हो गया. उसके कई प्रभावशाली लोगों और बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ संबंधों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है. वह कई बड़े नेताओं का भविष्य बताने के लिए जाना जाता था और राज्य के कई दिग्गज नेता उससे सलाह लेने पहुंचते थे.

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के ठिकानों से बड़ी मात्रा में संपत्ति, नकदी, हथियार और अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उसने पिछले करीब 15 वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई है.

Input: प्रवीण बी ठाकरे

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement