पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के काफिले की एक गाड़ी का आज गुरुवार को एक्सीडेंट हो गया. महाराष्ट्र के चंद्रपुर-नागपुर रोड पर हुए इस एक्सीडेंट में सीआरपीएफ की एक गाड़ी ने ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान और महाराष्ट्र पुलिस के एक ड्राइवर की मौत हो गई.
Maharashtra: A vehicle belonging to the security convoy of former Union Minister Hansraj Ahir met with an accident on Chandrapur - Nagpur Road, today. A speeding truck hit the CRPF vehicle leading to the death of one CRPF jawan & a Maharashtra Police driver.
— ANI (@ANI)
हालांकि इस हादसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता हंसराज अहीर सुरक्षित हैं. मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच गई है.
चंद्रपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का संसदीय क्षेत्र है. हालांकि चंद्रपुर लोकसभा सीट से इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के संजय देवतले को हराया था और केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे.