scorecardresearch
 

'अगली गोली छाती पर चलेगी', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली पुणे फायरिंग की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र के पुणे में हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने अमूल चमड़िया और सनी चमड़िया की कंपनी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

Advertisement
X
पुणे में हवाला कारोबारी अमूल चमड़िया की कंपनी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. (Photo: AI Generated)
पुणे में हवाला कारोबारी अमूल चमड़िया की कंपनी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. (Photo: AI Generated)

महाराष्ट्र के पुणे में हुई फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

पोस्ट में कहा गया है कि पुणे में हवाला कारोबारी अमूल चमड़िया और सनी चमड़िया की कंपनी पर हुई फायरिंग उनके इशारे पर करवाई गई. पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि संबंधित लोगों को पहले कॉल किए गए थे, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद कंपनी पर फायरिंग की गई. 

पोस्ट में आगे गंभीर धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भविष्य में और हमले की चेतावनी भी दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल पोस्ट तथा फायरिंग घटना के बीच संबंधों की पड़ताल की जा रही है.

पिछले महीने भी एक व्यापारी पर चली थी गोली

पिछले महीने इसी तरह के एक मामले में पिंपरी चिंचवड पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन लोगों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था. इन पर एक फर्नीचर शॉप के मालिक पर रंगदारी देने से इनकार करने के बाद गोली चलाने का आरोप था. पिंपरी चिंचवड पुलिस ने आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी परवीन रामनिवास (22), रोहतक निवासी पंकज कुलदीप (21) और सोनीपत निवासी सागर अजयपाल (21) के रूप में की थी और बताया था कि तीनों को हरिद्वार से पकड़ा गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, व्यवसायी जगदीश भेराराम बिश्नोई और उनके साझेदार अशोक कुमार बिश्नोई को 7 मई को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया. कॉल करने वाले ने उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. जगदीश भेराराम और अशोक कुमार ने रंगदारी देने से मना कर दिया. 

पुलिस ने बताया कि 15 मई को पुणे जिले के रावेत के पास पुनावाले में एजे फर्नीचर मॉल के बाहर दो मोटरसाइकिल सवारों ने जगदीश बिश्नोई पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से पांच से छह गोलियां चलाईं, हालांकि वह बच निकले. पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि संदिग्ध हरिद्वार में हैं, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement