scorecardresearch
 

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई हत्या के मामले में नामजद

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई को एक सत्र अदालत ने 2005 में एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की हत्या के मामले में नामजद किया.

Advertisement
X

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई को एक सत्र अदालत ने 2005 में एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की हत्या के मामले में नामजद किया.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी जे शेगोकर ने पूर्व राष्ट्रपति के छोटे भाई गजेंद्र नारायण पाटिल और पूर्व विधायक उल्हास पाटिल को आरोपी नामजद करने का आदेश दिया.

यह आदेश पीड़ित प्रोफेसर वी जी पाटिल की पत्नी के आवेदन पर दिया गया. जलगांव जिला कांग्रेस के तत्कालीन प्रमुख वी जी पाटिल की सितंबर 2005 में हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement