scorecardresearch
 

Cyrus Mistry death: 'सिर में लगी थी चोट, इंटरनल ब्लीडिंग भी हो रही थी,' डॉक्टर ने बताई मौत की वजह

Cyrus Mistry death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है. पालघर पुलिस के मुताबिक, मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई. कार में चार लोग सवार थे, जिनमें मिस्त्री समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई थी.

Advertisement
X
उद्योगपति साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया.
उद्योगपति साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया.

Cyrus Mistry death: बिजनेस टाइकून (business tycoon) साइरस मिस्त्री (54 साल) का रविवार को महाराष्ट्र के पालघर के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. हादसे के तुरंत बाद साइरस को सबसे पहले कासा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था. फॉलोअप करने वाले डॉक्टर ने बताया कि जब साइरस को यहां लाया गया, तब उनके सिर में चोट लगी थी. बॉडी से इंटरनल ब्लीडिंग भी हो रही थी. अस्पताल आने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी.

बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है. पालघर पुलिस के मुताबिक, मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई. कार में चार लोग सवार थे, जिनमें मिस्त्री समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो (दंपति) अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.

साइरस की मौके पर मौत, अस्पताल लाने पर जिंदा थे जहांगीर
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कासा के अस्पताल के डॉक्टर शुभम सिंह ने बताया कि सबसे पहले दो मरीजों को अस्पताल लाया गया था, इनमें एक साइरस मिस्त्री और दूसरे जहांगीर दिनशा पंडोल शामिल थे. दोनों को मृत लाया गया था. उन्हें लाने वाले स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई थी. जहांगीर दिनशा पंडोल मौके पर जिंदा थे, लेकिन उनकी मौत ट्रांजिट के दौरान हो गई. हमने शाम करीब पांच बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

साइरस​

पंडोले दंपति मुंबई के लिए एयरलिफ्ट 

डॉ. शुभम सिंह ने आगे बताया- '10 मिनट के बाद दूसरी एंबुलेंस अन्य दो मरीजों को लेकर आई. दोनों को चोटें आई थीं. दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें हायर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया. बाद में उनके परिजन उन्हें रेनबो अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई ले जाया गया.

एक्सपर्ट ओपेनियन के लिए भेजा मुंबई

डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम सरकारी अस्पताल में होना था, हालांकि, जिला कलेक्टर का फोन आया और उन्होंने बताया कि 'एक्सपर्ट ऑपेनियन' के लिए जेजे अस्पताल में शिफ्ट किया जाना है. बाद में शवों को मुंबई भेजा गया.

हादसे को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही...

डॉ शुभम ने बताया कि 'साइरस मिस्त्री के सिर में चोट थी और जहांगीर दिनशा के बाएं पैर में फ्रैक्चर और सिर में चोट थी. उनका पोस्टमॉर्टम यहां होना था, लेकिन हमें जिला कलेक्टर और एसपी का फोन आया कि विशेषज्ञ की राय के लिए पार्थिव शरीर को जेजे अस्पताल में शिफ्ट किया जाना है. 

घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के अनुसार, ये हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ है. ड्राइवर से वाहन से कंट्रोल खो दिया था. ज्यादा जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी. कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला कार चला रही थी. फिलहाल, वो घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. एसपी ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जरूरत है. DCM ने भी विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और उनके निर्देश पर जांच भी की जा रही है.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement