कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर एक बार फिर से अपना गुस्सा जाहिर किया है. पुणे में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि पिछले 6 सालों में हम क्या देख रहे हैं? उन्होंने कहा कि पुणे में मोहसिन शेख नाम के शख्स की हत्या के साथ ये सिलसिला शुरु हुआ है. इसके बाद मोहम्मद अखलाक को मार दिया गया और कहा गया कि उसके पास बीफ था, लेकिन बाद में ये बात सामने आई कि उसके पास बीफ नहीं था. अगर ये बीफ था भी तो उसे मारने की इजाजत इन लोगों को किसने दी थी.
शशि थरूर ने कहा कि पहलू खान के पास गाय को ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उसे भी भीड़ ने मार दिया. क्या चुनाव के एक नतीजे ने इन लोगों को इतनी ताकत दे दी है कि वे कुछ भी कर सकते हैं, किसी को भी मार सकते हैं?
Congress leader Shashi Tharoor in Pune: Also, Pehlu Khan had the licence to carry cow in lorry for dairy farming, but he was also lynched to death. One election result gave so much power to such people that they do anything and kill anyone?
— ANI (@ANI)
शशि थरूर ने कहा कि क्या यही हमारा भारत है और क्या हिंदू धर्म यही कहता है. उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं लेकिन इस तरह का नहीं. लोगों को जय श्री राम कहने के लिए मारा जाता है, ऐसा करना हिंदू धर्म का अपमान है. यह भगवान राम का अपमान है कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके मारे जा रहे हैं.
Shashi Tharoor: Is this our Bharat? Is this what Hindu Dharam says? I am a Hindu but not of this kind. Also, while killing people, they are asked to say ‘Jai Sri Ram’. It is an insult to Hindu Dharma. It is an insult to Lord Ram that people are being killed using his name.
— ANI (@ANI)
शशि थरूर ने कहा कि भारत अब एक ऐसा देश बन गया है जहां सहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति का ध्रुवीकरण हुआ है और इसके लिए खासतौर पर सत्ताधारी दल के कृत्य और पसंद जिम्मेदार हैं.