scorecardresearch
 

अन्ना हजारे ने भरी हुंकार, खडसे के खिलाफ सबूत मिले तो करेंगे आंदोलन

आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता अंजलि दमानिया ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दमानिया ने अन्ना से महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के खिलाफ कार्रवाई हो इसको लेकर आवाज उठाने की मांग की.

Advertisement
X
अन्ना हजारे, सामाजिक कार्यकर्ता
अन्ना हजारे, सामाजिक कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता अंजलि दमानिया ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दमानिया ने अन्ना से महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के खिलाफ कार्रवाई हो इसको लेकर आवाज उठाने की मांग की.

खडसे के खिलाफ अन्ना से मिलीं दमानिया
इस मुलाकात के बाद अन्ना ने कहा, 'दमानिया ने मुझे के भ्रष्टाचार के सबूतों की 200 पन्नों की एक फाइल दी है, अगर उसमें कुछ तथ्य पाए गए तो खडसे के विरोध में आंदोलन करूंगा'.

सबूत सही पाए जाने पर अन्ना करेंगे विरोध
'आज तक' से खास बातचीत में अन्ना ने कहा कि दमानिया की दी फाइलों की पहले वो जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर और कागजात मांगे जाएंगे. जांच पूरी होने के बाद तय की जाएगी. अन्ना और दमानिया के बीच ये मुलाकात बुधवार को रालेगण सिद्धि में हुई थी. वहीं दमानिया ने खडसे के खिलाफ आरोपों की जांच फास्ट-ट्रैक अदालत से कराने की मांग की है.

Advertisement

खडसे की मुसीबतें बढ़ीं
गौरतलब है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के से लेकर एमआईडीसी लैंड विवाद में घिरे महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है. लेकिन अभी तक खडसे खुद को बचाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं.

Advertisement
Advertisement