scorecardresearch
 

मुंबई में मेट्रो ब्रिज स्लैब गिरने के मामले में एक्शन, इंजीनियर सस्पेंड, कपंनी पर 5 करोड़ का जुर्माना

मुंबई के मुलुंड स्थित एलबीएस मार्ग पर मेट्रो पुल का स्लैब गिरने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की. लापरवाही के आरोप में कार्यपालक अभियंता सत्यजीत साल्वे को निलंबित कर दिया गया. निर्माण कंपनी पर 5 करोड़ और परियोजना सलाहकार कंपनी पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
मुंबई के मुलुंड में चलती कार और ऑटो पर कंक्रीट गिर गया. Photo ITG
मुंबई के मुलुंड में चलती कार और ऑटो पर कंक्रीट गिर गया. Photo ITG

मुंबई के मुलुंड इलाके में एलबीएस मार्ग पर मेट्रो ब्रिज के स्लैब गिरने की दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. इस हादसे में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में कार्यपालक अभियंता सत्यजीत साल्वे को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. उपमुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया
प्राधिकरण ने निर्माण कंपनी मिलन इन्फ्रा पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं परियोजना सलाहकार कंपनी Louis Berger पर 1 करोड़ रुपये का दंड लगाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

घटना से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए Mumbai Metropolitan Region Development Authority (एमएमआरडीए) ने मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement