scorecardresearch
 

मध्य प्रदेश चुनाव: अनूपपुर सीट से कांग्रेस के ब‍िसाहूलाल जीते

अनूपपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रामलाल रौतेला और कांग्रेस के बिसाहूलाल के बीच मुकाबला था ज‍िसमें कांग्रेस के बिसाहूलाल को 11, 561 वोटों से जीत म‍िली .

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मतदान  के बाद आज मतगणना हुई. अनूपपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रामलाल रौतेला और कांग्रेस के बिसाहूलाल के बीच मुकाबला था ज‍िसमें कांग्रेस के बिसाहूलाल को 11, 561 वोटों से जीत म‍िली . इस सीट पर बीजेपी  का कब्जा था और रामलाल रौतेला यहां से विधायक थे. रौतेला इस बार भी 29 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं. 

अनूपपुर विधानसभा सीट से 2013 के चुनाव में भाजपा के रामलाल रौतेला कुल 1,61,978 वोटों में से 57,438 यानी 48.88 फीसदी मत पाकर चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे. जबकि कांग्रेस के बिसाहूलाल साहू को 45,693 वोट मतलब 38.89 फीसदी मत मिले थे. 1977 में बनी इस सीट पर सबसे अधिक बार बिसाहूलाल साहू ही विधायक रहे हैं जबकि पहली बार यहां से 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर जुगल किशोर गुप्ता चुनकर विधानसभा पहुंचे थे.

Advertisement

अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से 2008 में कांग्रेस के टिकट पर बिसाहूलाल साहू विधायक बने थे. वह इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं.

2013 में विधानसभा की क्या थी तस्वीर

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 35 सीट अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 148  गैर-आरक्षित सीटें हैं. 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 58 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 4 जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

कितने लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग...

निर्वाचन आयोग के मुताबिक 2013 में मध्य प्रदेश में कुल 4,66,36,788 मतदाता थे जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,20,64,402 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,45,71,298 और अन्य वोटर्स 1088 थे. 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी....

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. जबकि 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 4 फीसदी बढ़कर 74.03 प्रतिशत रहा. 2013 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.11 प्रतिशत रहा था.

Advertisement

इसके पहले कैसा रहा है वोटिंग का प्रतिशत...

1990 में स्व. सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में भाजपा मैदान में उतरी और 4.36 फीसदी वोट बढ़ गए. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव में उतरी तो 6.03 प्रतिशत मतदान बढ़ा और बीजेपी की पटवा सरकार हार गई थी.

वहीं, 1998 में वोटिंग प्रतिशत 60.22 रहा था जो 1993 के बराबर ही था. उस वक्त दिग्विजय सिंह की सरकार बनी. लेकिन 2003 में उमा के नेतृत्व में भाजपा सामने आई और दिग्विजय सिंह की 10 साल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. उस वक्त भी 7.03 प्रतिशत वोट बढ़े थे.

To get latest update about Madhya Pradesh elections SMS MP to 52424 from your mobile . Standard  SMS Charges Applicable

Advertisement
Advertisement