scorecardresearch
 

भोपालः मछली पकड़ने गए युवक को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, मौत

भोपाल के कलियासोत डैम में एक बार फिर मगरमच्छ ने हमला किया है. इस हमले में एक शख्स की जान चली गई है. इस जगह पर 14 दिनों में मगरमच्छ का ये दूसरा हमला है.

Advertisement
X
कलियासोत डैम में पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू (फोटो-रवीश पाल सिंह)
कलियासोत डैम में पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू (फोटो-रवीश पाल सिंह)

  • भोपालः कलियासोत डैम की घटना में एक की मौत
  • नहा रहे शख्स को मगरमच्छ ने बनाया था निशाना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में एक बार फिर मगरमच्छ ने हमला किया है. इस हमले में एक शख्स की जान चली गई है. इस जगह पर 14 दिनों में मगरमच्छ का ये दूसरा हमला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 साल का प्रताप कलियासोत डैम के बैकवाटर में मछली पकड़ने गया था. इस दौरान उसका कज़िन संजय भी साथ था. संजय ने बताया कि प्रताप पानी में उतर गया था. इसी दौरान मगरमच्छ उसे पानी में खींच कर ले गया.

कजिन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस और एसडीआरएफ ने प्रताप की तलाश में नाव उतार दी. तीन घंटे की खोजबीन के बाद पानी की गहराई में प्रताप का शव टीम को मिल गया. शव को जब किनारे पर लाया गया तो प्रताप के शरीर में जगह जगह मगरमच्छ के दांतों के निशान थे. माना जा रहा है कि पानी के अंदर ही मगरमच्छ ने प्रताप को पैर पकड़ कर खींच लिया था.

Advertisement

बता दें कि 14 दिन में कलियासोत डैम में मगरमच्छ के हमले की ये दूसरी घटना है. इससे पहले 8 जून को अमित और गजेंद्र नाम के दो दोस्त इसी डैम में नहाने उतरे थे. तब अमित पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था. हमले की तस्वीरें मोबाइल में कैद भी हो गई थी. हालांकि साथ में नहा रहे दोस्त गजेंद्र की हिम्मत से अमित की जान मगरमच्छ के हमले से बच तो गई थी. लेकिन वो बुरी तरह घायल हो गया. अमित के पैर में मगरमच्छ का दांत काफी गहराई तक चला गया था.

अब सवाल ये उठता है कि पिछली घटना के बाद प्रशासन ने लोगों को पानी में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त इंतज़ाम क्यों नहीं किए जबकि उसे बखूबी पता है कि यहां मगरमच्छ हैं जो अब इंसानों पर लगातार हमला भी कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement