scorecardresearch
 

तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग को जबरन पिलाया पेशाब, पत्नी को भी किया अपमानित... पंचायत के आदेश पर दी गई अमानवीय सजा

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

Advertisement
X
'डायन' बताकर दी अमानवीय सजा.(Photo: Satyajit Kumar/Sanjeev Giri/ITG)
'डायन' बताकर दी अमानवीय सजा.(Photo: Satyajit Kumar/Sanjeev Giri/ITG)

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरन पेशाब पिलाया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आरोप है कि ग्रामीणों ने बुजुर्ग को ओझा-गुणी बताकर उस पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया और गांव में बैठक बुलाई. बैठक में कथित तौर पर उसे सजा देने का फैसला लिया गया, जिसके बाद उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड: लातेहार में शादी की पार्टी से लौट रही बस पलटी, 9 लोगों की मौत, 80 घायल

महिला की मौत के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बैगा ने डायन-बिसाही कर इस घटना को अंजाम दिया है. इसी आधार पर बुजुर्ग पर आरोप लगाते हुए पंचायत में मामला उठाया गया.

बैठक के दौरान कथित तौर पर बुजुर्ग को दोषी मानते हुए उसे अपमानजनक सजा देने का निर्णय लिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने जबरदस्ती उसे पेशाब पिला दिया. आरोप यह भी है कि उसकी पत्नी को भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई, लेकिन बेटे ने विरोध कर उसे बचा लिया.

Advertisement

बचाव करने आई सहिया से मारपीट, परिवार में दहशत

पीड़ित के बेटे ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके पिता को जबरन ओझा-गुणी बताकर यह सजा दी. उसने बताया कि उसकी मां को भी जबरदस्ती पेशाब पिलाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने इसका विरोध किया.

घटना के दौरान गांव की सहिया जब इस कृत्य का विरोध करने पहुंची, तो आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की. इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, कार्रवाई की तैयारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संज्ञान लिया है. एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement