scorecardresearch
 

Jharkhand: 7 अप्रैल से लापता महिला का झाड़ियों में मिला नरकंकाल, पति ने लगाया गांव के युवक पर हत्या का आरोप

साहिबगंज के तालझारी में मंगलवार शाम झाड़ी से एक महिला का नरकंकाल मिला. शव की पहचान राजमहल की ऋतु देवी के रूप में हुई, जो 7 अप्रैल से लापता थी. पति नित्यानंद कर्मकार ने गांव के गणेश साहा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामला अनुसंधान में है.

Advertisement
X
झाड़ियों में मिला महिला का नरकंकाल
झाड़ियों में मिला महिला का नरकंकाल

झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक महिला का नरकंकाल बरामद हुआ, शव जसकुटी के पास झाड़ी में मिला. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चमदी पहाड़ के पास झाड़ी में एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल जब्त किया.

शव की पहचान मलाही टोला, राजमहल की ऋतु देवी के रूप में हुई है, जो 7 अप्रैल से लापता थी. शव के पास से महिला की जूती, हैंडबैग, घड़ी और बैंक पासबुक मिली, जिससे उसके पति नित्यानंद कर्मकार ने उसकी पहचान की.

महिला का नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप 

नित्यानंद ने बताया कि 7 अप्रैल को ऋतु पासबुक लेकर बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी, उसका मोबाइल भी बंद था. काफी तलाश के बाद 8 अप्रैल को उसने राजमहल थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

नित्यानंद ने आरोप लगाया कि गांव का गणेश साहा उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था और कई बार अश्लील इशारे करता था. पत्नी ने कुछ महीने पहले इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उसने गणेश को चेतावनी दी थी. नित्यानंद को पूरा विश्वास है कि गणेश ने ही ऋतु का अपहरण कर हत्या की और शव झाड़ी में फेंक दिया.

Advertisement

शव की पहचान कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

इस घटना पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. शव पूरी तरह सड़ा होने के कारण अभी अज्ञात मानकर जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement