scorecardresearch
 

सेक्स रैकेट के लिए होटल में छापा, मिले 4 प्रेमी- प्रेमिका, सड़क पर ही करा दी गई शादी

गढ़वा में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई, जहां पुलिस कार्रवाई के बाद प्रेमी-प्रेमिकाओं ने थाने के बाहर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली. बिना रस्मों और बारात के हुए इस विवाह ने लोगों को हैरान कर दिया और समाज को एक अलग संदेश भी दिया है.

Advertisement
X
सड़क पर ही कराई गई कपल्स की शादी (Photo: itg)
सड़क पर ही कराई गई कपल्स की शादी (Photo: itg)

झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एक अनोखी शादी देखी गई. यहां प्रेमी और प्रेमिका ने सड़क पर शादी रचा ली जो शहर में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, गढ़वा शहर मे दो दिन पहले एक अभियान चलाकर  एसडीएम और गढ़वा पुलिस ने चार नामचीन होटलों मे छापेमारी  की थी. यहां 14 जोड़े आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए थे जो देह व्यापार से जुड़े हुए थे. ऐसे में सभी को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई. मालूम हुआ कि इसमें चार जोड़े प्रेमी और प्रेमिका थे.

 पुलिस ज़ब सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी तभी चार जोड़ों के परिजनों ने पुलिस से कहा- हम अपने बेटे एवं बेटियों की शादी करने को तैयार हैं, आप इन्हे जेल मत भेजिए. बस फिर क्या था  चट मंगनी पट व्याह वाली यह कहावत चरिथार्थ हो गई. पुलिस ने जैसे ही प्रेमी और प्रेमिका को बॉन्ड भरवा कर छोड़ा तो थाना गेट के बाहर निकलते ही सभी प्रेमी और प्रेमिकाओ ने बिना देर किए  एक दूसरे को वरमाला डाली , मांग मे सिंदूर भरा और हो गई शादी. ना बारात की जरूरत पड़ी , न ही पंडित जी की और दुल्हनिया चल दी अपने ससुराल.  
 
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है. उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और लड़कियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक मिलेगा. लोगों ने यह भी कहा कि गढ़वा पुलिस और प्रशासन ने एक सकारात्मक संदेश दिया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement