scorecardresearch
 

शिकारी खुद बना शिकार... मछली पकड़ने गया शख्स खुद ही जाल में फंसा, पानी के अंदर तड़प-तड़प कर हुई मौत

झारखंड के झुमेलवा डैम में मछली पकड़ने गए सुरेश सिंह की जाल में फंसने से दर्दनाक मौत. शव को निकालने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है. इलाके में शोक की लहर...

Advertisement
X
शव की तलाश में जुटी NDRF.(Photo:ITG)
शव की तलाश में जुटी NDRF.(Photo:ITG)

झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां विश्रामपुर के झुमेलवा टोला के रहने वाले सुरेश सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुरेश अपने ही मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गए और पानी से बाहर नहीं निकल पाए.

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, सुरेश सिंह शनिवार को घर से मछली पकड़ने के लिए झुमेलवा डैम पहुंचा था. सुरेश ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका था, लेकिन खींचने के दौरान जाल पानी के नीचे कहीं फंस गया. जाल को छुड़ाने के लिए सुरेश ने गहरे पानी में गोता लगाया.

जाल में उलझे पैर
दुर्भाग्यवश पानी के अंदर सुरेश खुद उसी जाल में बुरी तरह उलझ गया, जिसमें उसने मछलियां पकड़कर रखी थीं. काफी कोशिशों के बाद भी जब वह खुद को जाल से अलग नहीं कर पाया, तो पानी के अंदर ही दम घुटने और छटपटाहट की वजह से उसकी मौत हो गई.

NDRF की ली जा रही मदद
सुरेश के साथ गए एक अन्य व्यक्ति ने जब काफी देर तक उसे बाहर आते नहीं देखा, तो तुरंत गांव वालों को सूचना दी. देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब पर जमा हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सुरेश की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. देखें VIDEO:- 

Advertisement

सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव के काफी गहराई में फंसे होने की आशंका को देखते हुए अब पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है ताकि शव को बाहर निकाला जा सके.

परिजनों का बुरा हाल
सुरेश सिंह की मौत की खबर के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है. स्थानीय निवासी संजय पासवान ने बताया कि ग्रामीण अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर चुके हैं, अब प्रशासन और एनडीआरएफ की मदद का इंतजा है. फिलहाल पूरे गांव में इस दुखद घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement