जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज से वीडियो सामने आया है, जिसमें मस्ती-मस्ती करते कुछ सैलानी मुसीबत में फंस गए. गुरेज़ के राजदान दर्रे इलाके का ये वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दर्रे की खड़ी पहाड़ी से कार के नीचे लुढ़कने का ये वीडियो है. गनीमत ये रही कि घटना के समय गाड़ी के अंदर कोई नहीं था, और किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.