scorecardresearch
 

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलॉन्च से 7 लोगों की मौत, रास्ते में फंसे कई वाहन

एवलॉन्च के कारण श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. लद्दाख के उपराज्यपाल ने कहा है कि वह इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Advertisement
X
एवलॉन्च की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.
एवलॉन्च की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

शुक्रवार को श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर कई एवलॉन्च (हिमस्खलन) की चपेट में आने से करीब एक दर्जन वाहन बर्फ में दब गए, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. 

अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर में जीरो पॉइंट और मिनीमार्ग के बीच यह एवलॉन्च हुआ है. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि वह स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं. 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, "जोजिला में एवलॉन्च की दुखद खबर मिली है. मैंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं. सभी सरकारी एजेंसियों, जिनमें आपदा राहत बल और बीआरओ शामिल हैं, उनको हाई अलर्ट पर रखा गया है. मैं खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं.”
 


वहीं, इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर बताया कि ज़ोजिला पास पर एवलॉन्च की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत और 5 के घायल होने की खबर से दुख हुआ है. उन्होंने घटना के लिए शोक जताया और घायलों को हर संभव सहायता देने के बात भी कही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement