जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार बारिश से भारी तबाही हुई है. गांदरबल में बादल फटने से अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है. में एक और बच्चे का शव मिला है. इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है. कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है.
श्रीनगर के पास भी बादल फटा
इससे पहले श्रीनगर के पास कुल्लन इलाके में भी बादल फटने से नुकसान हुआ. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क पर हर तरफ कीचड़ फैल गया और लोग फंस गए.
शेषनाग इलाके में नुकसान
इसके अलावा शेषनाग इलाके में भी बादल फटा, जिससे दो झोपड़ियां . हालांकि, यहां किसी भी शख्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
पांच गाड़ियां बह गईं
कारगिल-श्रीनगर और लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादल फटने से पांच गाड़ियां बह गईं जबकि दो घर पूरी तरह तबाह हो गए. बताया जा रहा है कि दो खाली बसें भी बह गई हैं.
अमरनाथ यात्रा पर भी असर
इसका देखने को मिला. अमरनाथ कैंप एरिया के पास हुई इस घटना के बाद यात्रा रोक दी गई. सभी इलाकों में राहत-बचाव कार्य जारी है. सेना के जवान भी राहत के काम में जुट गए हैं. सड़कों से कीचड़ और मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है. जारी की है.