scorecardresearch
 

पुंछ में LoC के पास हथियार और संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन आफ कंट्रोल के पास हथियारों और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग बरामद हुआ. अधिकारियों के मुताबिक इन पैकेटों में नशीला पदार्थ हो सकता है. आगे जांच की जा रही है.

Advertisement
X
पुंछ में LoC के पास संदिग्ध ड्रग्स बरामद. (Photo: Representative/File)
पुंछ में LoC के पास संदिग्ध ड्रग्स बरामद. (Photo: Representative/File)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन आफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने हथियारों और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग बरामद किया है. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार शाम को की गई. मेंढर सेक्टर के बालाकोट फॉरवर्ड इलाके में तलाशी अभियान के दौरान उनको ये हथियारों और नशीले पदार्थों से भरा बैग मिला.

रिपोर्ट के मुताबिक, डोमिनेशन पेट्रोलिंग टीम ने एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान एक पेड़ के नीचे जमीन में दबा हुआ बैग मिला. 

सुरक्षा एजेंसियों ने पहले पूरे इलाके को सैनिटाइज किया और यह सुनिश्चित किया कि वहां कोई आईईडी या विस्फोटक सामग्री मौजूद न हो. जांच पूरी होने के बाद बैग को बाहर निकाला गया.

'लाहौर लिखा था...'

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए बैग में एक मेड इन चाइना पिस्तौल और कुछ संदिग्ध पैकेट मिले हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन पैकेटों में नशीला पदार्थ हो सकता है. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सामग्री को जांच के लिए भेजा गया है. एक बैग पर ‘लाहौर’ लिखा हुआ देखा गया. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हथियार और संदिग्ध नशीला पदार्थ सीमा पार से भेजे गए हो सकते हैं. फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और आसपास के इलाके में अतिरिक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement