scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. यह भूकंप रात 10:56 बजे आया.

Advertisement
X
किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 2 नवंबर यानी सोमवार को रात 10:56 बजे आया. हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस भूकंप की जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आए इस भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है.

भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिन्हें कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते. 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर काफी खतरनाक माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement