तंगमर्ग इलाके में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सेना ने वहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया. आशंका है कि 3 आतंकी एक घर के भीतर छुपे हुए हैं. सेना ने इलाके की नाकेबंदी कर ली है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात तेज हो गई हैं. इस तरह की घटनाओं में देश के सुरक्षाबलों के जवानों को शहादत भी देनी पड़ी है.