सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बाद जम्मू जिले में बॉर्डर इलाके के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने 80 से अधिक उच्च माध्यमिक विद्याल और प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से लगातार सीमा पार से फायरिंग हो रही है.
शुक्रवार देर शाम भी की ओर से आरएस पुरा सेक्टर में छोटे हथियारों से फिर फायरिंग की गई. रजौरी में भी फायरिंग हुई है. दिन में भी पाकिस्तान की तरफ से हीरानगर, सांबा और अखनूर में फायरिंग की गई. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान की सीमा में भारत की जवाबी कार्रवाई से भारी नुकसान हुआ है. बीएसएफ के अनुसार जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी और 7 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए. जबकि 5 पाकिस्तानी रेंजर्स घायल हुए हैं.
वहीं शनिवार सुबह बारामुला से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक एके-47 और एक पिस्तौल सहित गोला बारूद जब्त किया गया है.
Local SDMs have been told to close schools in vulnerable villages as a precaution: Deputy Commissioner Jammu Simrandeep Singh
— ANI (@ANI_news)
हालांकि पाकिस्तान इससे साफ-साफ इनकार कर रहा है कि न ही हमारा कोई रेंजर मरा है और न ही कोई नुकसान हुआ है.