हिमचाल प्रदेश में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है. भूकंप का केंद्र चंबा जिले में रहा. भूकंप के बाद लोग दहशत में आ गए. हालांकि अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
Himachal Pradesh: Earthquake of magnitude 3.4 occurred at 1131 hours in Chamba district today.
— ANI (@ANI)
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी 16 सितंबर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर शाम 4.31 बजे 6.3 रेक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप आया था.
इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, कश्मीर और उत्तराखंड में के हल्के झटके महसूस किए गए. शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक, "रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके शाम 4.31 बजे कुछ सेकेंड के लिए महसूस किए गए." अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.