scorecardresearch
 

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा... 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां रविवार सुबह चुराह उपमंडल में एक कार करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

Advertisement
X
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार. (Photo: ITG)
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार. (Photo: ITG)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के चुराह उपमंडल में नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, हादसे की शिकार हुई कार चुराह क्षेत्र से गुजर रही थी. इसी दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ गया और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के समय उसमें चार लोग सवार थे. आसपास के लोगों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. 

Himachal Four killed after vehicle plunges 300 feet into gorge Chamba Churah

घटना की सूचना मिलते ही तीसा पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया. खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. हादसे वाली जगह दुर्गम होने की वजह से टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस का कहना है कि सभी मृतक चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ पंचायत के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: गोंडा में भीषण सड़क हादसा: एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार SUV ने रौंदा, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

Advertisement

Himachal Four killed after vehicle plunges 300 feet into gorge Chamba Churah

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना चालक के नियंत्रण खोने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी. प्रशासन मृतकों की औपचारिक पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने में जुटा है.

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. चंबा जिले में कल शनिवार को भी भरमौर क्षेत्र में हादसा हुआ था. लगातार सामने आ रहे इस तरह के हादसों ने पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement