scorecardresearch
 

हिमाचल के चंबा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से दो दोस्तों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं.

Advertisement
X
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस.(Photo: Representational)
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस.(Photo: Representational)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अंकुश और 30 वर्षीय लखन कांत के रूप में हुई है. दोनों चंबा जिले के सारू गांव के रहने वाले थे. हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टैक्सी; चालक समेत 8 टूरिस्ट की मौत

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक कार से चंबा से पठानकोट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चत्री मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.

काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव खाई से बाहर निकाले गए. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

Advertisement

इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए.

हादसे के कारणों की जांच शुरू

चंबा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चालक का वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह हो सकती है.

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है.

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement