हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक पर्यटक ककीरा क्षेत्र से गुजर रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर मोड़ के पास ड्राइवर गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा. और गाड़ी सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे.