scorecardresearch
 

सोनीपत में 23 वर्षीय युवती की हत्या, पिता ने चाकू से गोद डाला

सोनीपत के गोहाना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां देवी नगर नाम की कॉलोनी में एक बाप ने अपनी बेटी को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद सोनीपत गोहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
सोनीपत में युवती की हत्या से सनसनी. (Photo: Screengrab)
सोनीपत में युवती की हत्या से सनसनी. (Photo: Screengrab)

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की नींव को ही झकझोर कर रख दिया है. देवी नगर कॉलोनी में एक पिता ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है.

बताया जा रहा है कि परिवार के भीतर काफी समय से आपसी तनाव और विवाद चल रहा था. रोज़ के झगड़े किसी दिन इतना भयावह रूप ले लेंगे, किसी ने सोचा भी नहीं था. घटना वाले दिन भी पिता और बेटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे गुस्से और हिंसा में बदल गई. एक पल के आवेश में पिता ने अपनी बेटी पर चाकू से कई वार कर दिए. जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना के बाद घर में सन्नाटा पसर गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है.

Advertisement

इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि समाज को भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर रिश्तों में इतनी कड़वाहट क्यों बढ़ रही है. जहां एक पिता अपने बच्चों की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, वहीं उसी पिता के हाथों बेटी की मौत होना बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है.

गोहाना डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि देवी नगर में आपसी कलह के चलते एक पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया. इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement